फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union Minister Ajay Bhatt inaugurated the digital unit of HDFC Bank at Devpura Haridwar

Haridwar: देवपुरा स्थित एचडीएफसी बैंक की डिजिटल यूनिट का केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया उद्घाटन

Sun, 16 Oct 2022 02:31 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sun, 16 Oct 2022 02:31 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिद्वार समेत 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों का वीडियो कांफ्रेंस के जरिए उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य विश्व वित्तीय समावेशन को मजबूती देना है। प्रधानमंत्री मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट विभिन्न जिलों में शुभारंभ किया गया।

विज्ञापन
Union Minister Ajay Bhatt inaugurated the digital unit of HDFC Bank at Devpura Haridwar
कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों के उद्घाटन के कार्यक्रम में हरिद्वार पहुंचे केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिद्वार समेत 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों का वीडियो कांफ्रेंस के जरिए उद्घाटन किया। इसका उद्देश्य विश्व वित्तीय समावेशन को मजबूती देना है। प्रधानमंत्री मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट विभिन्न जिलों में शुभारंभ किया गया, जिसमें देवपुरा हरिद्वार स्थित एचडीएफसी बैंक भी शामिल है।
विज्ञापन


अजय भट्ट ने कहा कि जो लोग पहले हंसा करते थे कि किस तरह से डिजिटल बैंकिंग हो पाएगी। आज उन सबको सबको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखा दिया है कि जहां चाह होती है वहां राह भी  होती है। आज हमारा देश डिजिटल लेनदेन में सबसे आगे है। इसी का परिणाम है कि अब इसे और बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत चुनाव में एकतरफा जीत पर अजय भट्ट ने कहा कि पहली बार देखने को मिला है कि किसी जिला पंचायत चुनाव में एकतरफा भाजपा का बोर्ड बना हो। इससे पता चलता है कि उत्तराखंड की सरकार और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किस तरह लोगों को पसंद आ रहे हैं।


उत्तराखंड में हुए भर्ती घोटाले पर बोलते हुए अजय भट्ट ने कहा कि निष्पक्षता से जांच चल रही है और जैसे-जैसे तथ्य सामने आ रहे हैं, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी पहले ही कह चुके हैं कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह कोई भी हो। इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, विधायक मदन कौशिक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed