फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   union home minister rajnath singh statement on rohingya muslims

रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर बोले गृहमंत्री राजनाथ सिंह, जानिए क्या कहा

Sat, 30 Sep 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी Updated Sat, 30 Sep 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
union home minister rajnath singh statement on rohingya muslims

अपने चार दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मीडिया से बातचीत में रोहिंग्या मुसलमानों को लेकर भी बहुत कुछ कहा। आगे जानिए क्या बोले वे...

विज्ञापन


जवानों का हौसला बढ़ने के उद्देश्य से केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह इस बार सीमा पर जवानों के साथ दशहरा मनाएंगे। शुक्रवार को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करने के बाद राजनाथ सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने कहा कि देश की सभी सीमाओं पर सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है।
विज्ञापन


इसके बाद मीडिया से बातचीत में केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि रोहिंग्या मुसलमानों पर केंद्र की ओर से पहले ही स्थिति साफ कर दी गई है और जो नीति बनाई गई है, उसी पर काम होगा। मसूरी में गृहमंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी ने केदारनाथ की प्रतिमा देकर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

union home minister rajnath singh statement on rohingya muslims

इस दौरान राजनाथ सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का परिचय लिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है। कार्यकर्ताओं को प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाना चाहिए। जनता की समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

इससे पहले विधायक गणेश जोशी ने केंद्रीय गृहमंत्री से मसूरी से संबधित योजनाओं पर चर्चा की और धन आवंटित कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि मसूरी की कई पर्यटन योजनाएं धन न होने से अटकी पड़ी हैं।

इस दौरान भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा, महामंत्री अनीता पुंडीर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा सकलानी, अनीता सक्सेना, पुष्पा पडियार, अमित भट्ट, चंद्रकला सयाना, बादल प्रकाश, धर्मपाल पंवार, सुनील रतूड़ी, राकेश कुमार चंदेलिया, त्रिलोक राणा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य मीरा सकलानी ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह की पत्नी सावित्री सिंह से मुलाकात कर उन्हें उत्तराखंड और यहां की विशेषताओं के बारे में बताया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed