चार दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे राजनाथ सिंह, LBS एकेडमी में ट्रेनी आईएएस से की मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह चार दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर गुरुवार शाम मसूरी पहुंचे। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के अलावा 92 फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु आईएएस के साथ मुलाकात की।
अकादमी पहुंचने पर निदेशक उपमा चौधरी ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद गृहमंत्री सीधे कालिंदी गेस्ट हाउस पहुंचे। गेस्ट हाउस में ही उनका रात्रि विश्राम है। अकादमी में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और विधायक गणेश जोशी भी राजनाथ सिंह के साथ रहे।
अकादमी सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार सुबह 9 बजे गृहमंत्री ज्ञानशिला सभागार में प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे वहां से बद्रीनाथ के लिए हेलीकाप्टर से रवाना हो जाएंगे। गुरुवार को मौसम खराब होने के कारण केंद्रीय गृहमंत्री देहरादून से कार से मसूरी पहुंचे।
अचानक खराब हुआ वायरलेस
मसूरी पहुंचने पर गांधी चौक पर भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। राजनाथ सिंह ने गाड़ी के अंदर से ही हाथ हिलाकर अभिवादन किया। केंद्रीय गृहमंत्री के मसूरी पहुंचने पर चप्पे चप्पे पर पुलिस की चौकसी थी। गृहमंत्री के पहुंचने से आधे घंटा पहले गांधी चौक से अकादमी तक जीरो जोन बना दिया।
अचानक खराब हुआ वायरलेस
केंद्रीय गृहमंत्री के सड़क से मसूरी पहुंचने के कारण सुरक्षा व्यवस्था काफी चौकस थी। हर जगह पुलिस, आईटीबीपी और पीएसी की तैनाती थी। केंद्रीय गृहमंत्री के अकादमी पहुंचने से करीब आधे घंटे पहले अकादमी गेट पर तैनात एक सुरक्षा कर्मी का वायरलेस सैट अचानक खराब हो गया। पुलिस अधिकारियों ने तत्काल वायरलेस सैट बदलवाया।