फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union Finance Ministry Order for action against Uttarakhand MLA Umesh Kumar in case of foreign currency case

Uttarakhand: वित्त मंत्रालय ने विधायक उमेश कुमार के खिलाफ दिए कार्रवाई के निर्देश, CS और ED को लिखा पत्र

Tue, 11 Apr 2023 07:42 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 11 Apr 2023 07:42 AM IST
सार

यह मामला त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार के समय विधायक उमेश कुमार के यहां हुई छापेमारी से जुड़ा है। इसमें कई संपत्तियों के कागजात एवं विदेशी मुद्रा बरामद हुई थी।

विज्ञापन
Union Finance Ministry Order for action against Uttarakhand MLA Umesh Kumar in case of foreign currency case
खानपुर विधायक उमेश कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के शिकायती पत्र पर खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के खिलाफ विदेशी मुद्रा से जुड़े मामले में मुख्य सचिव और डायरेक्टर ईडी को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।

विज्ञापन


Uttarakhand: आर्थिक विकास दर दोगुना करने को पहल...हर खर्च की होगी निगरानी, पाई-पाई का होगा हिसाब
विज्ञापन


खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने 2 दिसंबर 2022 को प्रधानमंत्री को शिकायती पत्र भेजा था। उन्होंने 2018 में प्रमुख सचिव उत्तराखंड द्वारा प्रवर्तन निदेशक, प्रवर्तन निदेशालय नई दिल्ली को भेजे गए पत्र का हवाला दिया था। आरोप लगाया था कि उत्तराखंड विधानसभा के सदस्य और समाचार एजेंसी के सीईओ उमेश कुमार अकूत संपत्ति के मालिक हैं। पत्र में उमेश कुमार पर कई आरोप लगाते हुए बताया गया था कि उन पर उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी बताया है कि विधायक उमेश कुमार के पास अवैध विदेशी मुद्रा पाई गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीएमओ कार्यालय से यह पत्र पत्र केंद्रीय वित्त मंत्रालय को भेजा गया। इसके बाद मंत्रालय के राजस्व विभाग ने 29 मार्च 2023 को मुख्य सचिव उत्तराखंड को पूर्व विधायक के पत्र पर आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा है। इसकी प्रति डायरेक्टर ईडी, कमिश्नर सीबीआईसी और कमिश्नर सीबीडीटी को भेजी गई है।

ये है मामला

बता दें कि यह मामला त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार के समय विधायक उमेश कुमार के यहां हुई छापेमारी से जुड़ा है। इसमें कई संपत्तियों के कागजात एवं विदेशी मुद्रा बरामद हुई थी। मामले में राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। साथ ही मनी लांड्रिंग के तहत ईडी ने भी जांच की थी।

प्रधानमंत्री कार्यालय को साक्ष्य के साथ पत्र भेजा गया था। विदेशी मुद्रा मिलने समेत कई अन्य आरोपों के बाबत मुकदमा दर्ज किया गया था। लेकिन कई शासकीय अधिकारियों के सपोर्ट के चलते जांच और कार्रवाई को दबा दिया गया था। इस अब इस मामले में कार्रवाई के आदेश किए गए हैं।
-कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, पूर्व विधायक खानपुर।

त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार के समय में मेरे यहां छापेमारी हुई थी। इसमें करेंसी मिली थी। ईडी की ओर से 21 दिसंबर 2018 को मुझे पहला नोटिस जारी हुआ था। मामले में दो साल जांच चली लेकिन कुछ नहीं मिला। अब ऐसे में जिस मामले की जांच पहले हो चुकी है, उसकी दोबारा जांच का क्या औचित्य है। यह शिकायत के आधार पर रूटीन में जारी होने वाले आदेश हैं। बावजूद इसके मैं किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हूं।
-उमेश कुमार, निर्दलीय विधायक खानपुर
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed