फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union Education Minister Dharmendra Pradhan will come to Uttarakhand to launch new education policy

Dehradun: नई शिक्षा नीति के शुभारंभ के लिए इसी महीने उत्तराखंड आएंगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

Sat, 10 Sep 2022 03:46 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 10 Sep 2022 03:46 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पीएम-श्री योजना के तहत देशभर के 14500 विद्यालयों को विश्व स्तरीय बनाए जाने पर केन्द्रीय मंत्री का आभार जताया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की और एनईपी-2020 लागू करने के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया। 

विज्ञापन
Union Education Minister Dharmendra Pradhan will come to Uttarakhand to launch new education policy
धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उच्च शिक्षा में इसी सत्र से नई शिक्षा नीति लागू होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इसके शुभारंभ के लिए इसी महीने उत्तराखंड आएंगे। यह कहना है कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में स्नातक स्तर पर एनईपी लागू किए जाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि दिल्ली प्रवास के दौरान उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। उन्होंने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री को उच्च शिक्षा विभाग में एनईपी-2020 लागू करने के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने अपनी सहमति दे दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...पंचायत चुनाव में बंट रही मौत: हरिद्वार में कच्ची शराब पीकर मरे सात लोग, परिजनों का दर्द बयां करतीं ये तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां विद्यालयी शिक्षा में एनईपी को लागू कर दिया गया है। उच्च शिक्षा में भी इसे लागू किया जाएगा, जिसके लिए इसी महीने देहरादून में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पीएम-श्री योजना के तहत देशभर के 14500 विद्यालयों को विश्व स्तरीय बनाए जाने पर केन्द्रीय मंत्री का आभार जताया। इस अवसर पर रूसा सलाहकार प्रो. एमएसएम रावत, प्रो. केडी पुरोहित, संयुक्त निदेशक एवं नोडल रूसा डॉ. एएस उनियाल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed