फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union budget 2020: Uttarakhand gets 13400 crore income tax, 8700 crore GST

बजट विशेष 2020: उत्तराखंड से मिलता है 13400 करोड़ आयकर, 8700 करोड़ जीएसटी

Fri, 31 Jan 2020 11:50 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 31 Jan 2020 11:50 AM IST
सार

  • उत्तराखंड में करीब आठ लाख है आयकर दाताओं की संख्या
  • जीएसटी के आंकड़े में भी तेजी से हो रही है बढ़ोतरी

विज्ञापन
Union budget 2020: Uttarakhand gets 13400 crore income tax, 8700 crore GST
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड सरकार की कर प्रणाली में उत्तराखंड से हर साल 13400 करोड़ आयकर और करीब 8700 करोड़ जीएसटी(गुड्स एंड सर्विस टैक्स) मिलता है। साल दर साल यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।

विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2017-18 में प्रदेशभर से 10,840 करोड़ रुपये टैक्स जमा हुआ था। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2018-19 में 13,400 करोड़ रुपये का आयकर संग्रह किया गया। इस साल भी बड़े पैमाने पर आयकर संग्रह किया जा रहा है। प्रदेश में आयकर दाताओं की संख्या करीब आठ लाख पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, वैट प्रणाली में प्रदेश सरकार से विभिन्न प्रकार के टैक्स से सालाना 7143 करोड़ का राजस्व प्राप्त हो रहा था। लेकिन एक जुलाई, 2017 से लागू जीएसटी से एक कर प्रणाली के चलते राज्य सरकार की आमदनी कम हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जीएसटी में प्रदेश से टैक्स संग्रहण में बढ़ोतरी हुई है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में जीएसटी से कुल 10966 करोड़ का टैक्स जमा हुआ है।  प्रदेश के हिस्से में प्रतिपूर्ति समेत लगभग 7637 करोड़ का राजस्व आया।

इसी तरह वर्ष 2018-19 में 15150 करोड़ में से प्रदेश को 8796 करोड़ और वर्ष 2019-20 में दिसंबर तक 10989 करोड़ का टैक्स जमा हुआ है। इसमें उत्तराखंड को 7210 करोड़ का टैक्स मिला है। प्रदेश में स्थापित उद्योगों का सारा टैक्स फायदा केंद्र व उपभोक्ता राज्यों को मिल रहा है। 

सरकार की आमदनी का बड़ा हिस्सा केंद्र को जाने के कारण प्रदेश को विकास योजनाओं और बुनियादी ढांचे के लिए केंद्र से ज्यादा बजट की जरूरत है। एक फरवरी को पेश होने वाले आम बजट से उत्तराखंड को काफी उम्मीदें है। 

राज्य से प्राप्त हो रहा जीएसटी का वर्ष वार ब्योरा

वर्ष                कुल जीएसटी        राज्य को प्राप्त एसजीएसटी(राशि करोड़ में)
2017-18        10966            7637
2018-19        15150            8796
2019-20(दिसंबर तक)    10989    7210

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed