फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union budget 2020: Himalayan State Hope for Green Bonus

बजट 2020: ग्रीन बोनस को लेकर सरकार से हिमालयी राज्यों की उम्मीदें बरकरार

Sat, 01 Feb 2020 10:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 01 Feb 2020 10:21 AM IST
सार

  • ग्रीन डेवलपमेंट के लिए चाहिए हिमालयी राज्यों को ग्रीन बोनस
  • पर्यावरणीय संरक्षण का बड़ा दायित्व, बदले में कुछ नहीं
  • केंद्र के आम बजट से ग्रीन बोनस की उम्मीद

विज्ञापन
Union budget 2020: Himalayan State Hope for Green Bonus
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आम बजट में ग्रीन बोनस को लेकर पर्वतीय राज्यों को काफी उम्मीदें है। पर्यावरणीय संरक्षण की बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे इन राज्यों में विकास के अलग मॉडल की आवश्यकता है, तभी जंगलों, नदियों, झील और झरनों की हिफाजत करते हुए तरक्की की राह पर बढ़ा जा सकता है। ये तभी संभव है जब केंद्र सरकार वित्तीय सहायता प्रदान करे।

विज्ञापन


लंबे अरसे से उत्तराखंड व अन्य पर्वतीय राज्य केंद्र से ग्रीन बोनस देने की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन हर बार आम बजट में ग्रीन बोनस की उम्मीदों पर केंद्र सरकार खरी नहीं उतरी है। एक फरवरी को पेश होने वाले आम बजट में मोदी सरकार ग्रीन बोनस पर मेहरबान होगी। 

विज्ञापन

पर्वतीय राज्यों में हरित विकास (ग्रीन डेवलपमेंट) की वकालत हो रही है। लेकिन हरित विकास के लिए भी सीमित संसाधनों वाले इन राज्यों को धन की दरकार है। पर्यावरण संरक्षण के दायित्व की पूर्ति के लिए ये राज्य बड़ी कीमत चुका रहे हैं।

हिमालयी क्षेत्रों के जंगल, पानी, मिट्टी, हवा और फसलें ही ग्रीन बोनस हैं। लंबे समय से ग्रीन बोनस की मांग की जा रही है, लेकिन हर बार इसकी अनदेखी हो रही है। इसकी एक वजह यह भी है कि केंद्र में ग्रीन बोनस की पैरवी दमदार तरीके से नहीं हो रही है। नीति आयोग के समक्ष सही आंकड़े प्रस्तुत करने की जरूरत है। उम्मीद है कि आम बजट में केंद्र सरकार ग्रीन बोनस के लिए विशेष पैकेज की घोषणा करेगी।
-पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी, पर्यावरणविद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed