फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Union Budget 2019 Big benefit for buy own house terms and conditions

Budget 2019: अब आसान हुई अपने घर की राह, लाभ लेने के लिए बस पूरी करनी होगी ये शर्तें

Sun, 07 Jul 2019 10:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Jul 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
Union Budget 2019 Big benefit for buy own house terms and conditions
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

बजट के नए प्रावधानों से अपने आशियाने की राह अब आसान होगी। 45 लाख तक का आवास खरीदने पर सरकार साढ़े तीन लाख तक की सब्सिडी देगी। जिससे भवन खरीदने वालों को राहत मिलेगी। वहीं, राजधानी में वर्ष 2022 तक 19000 लोगों को अपना आशियाना मिलेगा।

विज्ञापन


मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) और नगर निगम पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत 19 हजार हजार लोगों को अपनी छत मुहैया कराएंगे। इसी कड़ी में एमडीडीए की धौलास परियोजना पर अगले महीने से कार्य शुरू हो जाएगा। इसके तहत 408 फ्लैट बनाए जाएंगे। जिसमें से 240 ईडब्ल्यूएस और 168 एमआईजी फ्लैट बनने हैं। प्रोजेक्ट की लागत 68 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को बजट में वर्ष 2022 में देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर केंद्र सरकार ने हर परिवार के पास पानी का कनेक्शन, शौचालय, विद्युत आपूर्ति के साथ पक्का आवास देने की घोषणा की है। दून की बात करें तो यहां वर्ष 2022 तक 19 हजार लोगों को आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। एमडीडीए और नगर निगम बिल्डरों की मदद से पीपीपी मोड में मकान बनाएगा। योजना के तहत एमडीडीए और नगर निगम ने वर्ष 2016-17 में एक डिमांड सर्वे कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद योजना पूरी होने तक की कार्ययोजना बनाकर उसे हर वर्ष आने वाली लागत का निर्धारण किया। अधिकारियों के मुताबिक रिपोर्ट के बाद केंद्र की ओर से योजना को लेकर धनराशि जारी की जाएगी। वर्ष 2015-16 में सात करोड़ 73 लाख रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है। 

धौलास के साथ अन्य जगहों पर भी बनेंगे भवन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एमडीडीए ने ट्रांसपोर्ट नगर में 224 भवन और सहस्त्रधारा रोड स्थित आमवाला तरला में 240 मकानों का आवंटन दुर्बल आय वर्ग के लोगों को किया है। अधिकारियों के मुताबिक जल्द धौलास समेत शहर के अन्य हिस्सों में भी अन्य विभागों और प्राधिकरण की जमीन पर मकान बनाए जाएंगे। स्लम के लिए जहां 170.274 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, वहीं नॉन स्लम के लिए 128.745 करोड़ रुपये से मकान बनाए जाएंगे। 

योजना के तहत प्रतिवर्ष मिलने वाली धनराशि 
वर्ष                         धनराशि 
2015-16             7.73
2016-17                -
2017-18            10.131
2018-19            105.595
2019-20            121.548
2020-21            54.015
कुल धनराशि         299.019 
(उपरोक्त धनराशि करोड़ों में)

लाभ लेने के लिए ये हैं शर्तें

- लाभार्थी परिवार में पति, पत्नी और अविवाहित पुत्र-पुत्रियां शामिल होंगे। 
- देश में अपना पक्का आवास न होने वालों को ही मिलेगा लाभ। 
- ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लाभार्थी सभी घटकों में सहायता ले सकता है। 
- एलआईजी और एमआईजी श्रेणी का लाभार्थी ऋण आधारित योजना से सहायता प्राप्त कर सकता है। 
- एमआईजी श्रेणी में आय अर्जित करने वाले वयस्क सदस्य को, जिसकी स्वयं की आय हो योजना का लाभ ले सकता है। 

इस तरह मिलेगा योजना का लाभ
परिवार श्रेणी                वार्षिक पारिवारिक आय    कारपेट एरिया 
ईडब्ल्यूएस                  3 लाख                      30 वर्ग मीटर 
एलआईजी                  3-6 लाख तक             60 वर्ग मीटर 
एमआईजी-1                6-12 लाख तक          90 वर्ग मीटर 
एमआईजी-2                12-18 लाख तक      110 वर्ग मीटर 

सबके लिए आवास योजना पर एक नजर 

आवास मांग सर्वेक्षण में कुल आवास मांग - 19094 
मलिन बस्ती से कुल आवास मांग - 11171 (58.5)
अन्य भाग से कुल आवास मांग - 7923 (41.5)

नगर निगम का दायरा बढ़ चुका है, ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र की काफी जमीन निगम में शामिल हुई है, जिसमें एमडीडीए के साथ मिलकर पीपीपी मोड पर आवास बनाने की योजना है, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2022 तक सबको आवास योजना को पूरा किया जा सके।
- सुनील उनियाल गामा, मेयर, नगर निगम देहरादून

ट्रांसपोर्ट नगर और आमवाला तरला प्रोजेक्ट पूरा हो चुका है। यहां ईडब्ल्यूएस फ्लैट आवंटित किए जा चुके हैं। अब धौलास परियोजना का कार्य शुरू होने वाला है। इसके अलावा अन्य परियोजनाओं पर भी जल्द कार्य शुरू होगा।
-गिरीश चंद्र गुणवंत, सचिव, एमडीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed