फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uniform compulsory for graduate students

Dehradun News: स्नातक छात्रों के लिए गणवेश अनिवार्य

Thu, 31 Aug 2023 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Uniform compulsory for graduate students
एसएमआर जनजातीय (पीजी) कॉलेज साहिया में प्रवेश समिति एवं गणवेश समिति की संयुक्त बैठक चेयरमैन अनिल सिंह तोमर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
विज्ञापन

प्रवेश प्रभारी डॉ. रवि कुमार ने कहा कि वर्तमान सत्र में समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है। अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित है। बीए प्रथम सेमेस्टर में 190 एवं बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में 15 छात्र-छात्राओं के प्रवेश हुए हैं। सरकार की ओर से प्रवेश तिथि बढ़ाने पर प्रवेश प्रक्रिया को जारी रखा जाएगा।
गणवेश प्रभारी महेश जगोठा ने बताया कि छात्र परिषद के प्रस्ताव को महाविद्यालय प्रबंधन समिति ने स्वीकृति प्रदान की है। बीए एवं बीकॉम के सभी छात्रों के लिए गणवेश (यूनिफार्म) अनिवार्य होगी। स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के सभी छात्रों को गणवेश से मुक्त रखा गया है।
विज्ञापन

प्रभारी प्राचार्य दीपक बहुगुणा ने बताया एक सितंबर को नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। चेयरमैन अनिल सिंह तोमर ने कहा कि महाविद्यालय का मुख्य उद्देश्य जनजातीय छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है। स्वागत समारोह के अवसर पर निशुल्क गणवेश वितरित की जाएगी। इस अवसर पर भरत सिंह, मनोज चौहान, पूनम चौहान, गंभीर सिंह, अक्षय तोमर, रितेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed