फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uniform Civil Code UCC Expert committee will hold opinion poll in Dehradun before finalizing draft Uttarakhand

Uniform Civil Code: ड्राफ्ट फाइनल करने से पहले दून में रायशुमारी करेगी समिति, विभिन्न वर्गों का जानेगी पक्ष

Fri, 05 May 2023 12:04 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 05 May 2023 12:04 AM IST
सार

समिति का कार्यकाल 27 मई को खत्म हो रहा है। लेकिन सरकार उसे चार माह का विस्तार दे सकती है। इसका प्रस्ताव शासन में विचाराधीन है। गठन के बाद से ही समिति पूरे प्रदेश में 30 से अधिक बैठकों में समाज अलग-अलग वर्गों से चर्चा कर चुकी है।

विज्ञापन
Uniform Civil Code UCC Expert committee will hold opinion poll in Dehradun before finalizing draft Uttarakhand
विशेष समिति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का ड्राफ्ट फाइनल करने से पहले जस्टिस रंजना देसाई वाली पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति राजधानी देहरादून में रायशुमारी करेगी। इस माह 24 व 25 तारीख को यूसीसी का पूरा पैनल राजनीतिक दलों और विभिन्न आयोगों का भी पक्ष जानेगा।

विज्ञापन

समिति 30 जून तक ड्राफ्ट तैयार कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपने की तैयारी कर रही है। समिति का कार्यकाल 27 मई को खत्म हो रहा है। लेकिन सरकार उसे चार माह का विस्तार दे सकती है। इसका प्रस्ताव शासन में विचाराधीन है। गठन के बाद से ही समिति पूरे प्रदेश में 30 से अधिक बैठकों में समाज अलग-अलग वर्गों से चर्चा कर चुकी है। देहरादून को छोड़कर राज्य के सभी प्रमुख शहरों व जिलों में जाकर समिति के पैनल ने जन संवाद किए और समान नागरिक संहिता पर लोगों को राय ली।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath Dham: यात्रा के लिए आठ मई तक पंजीकरण पर रोक, अगले तीन से चार दिन तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान

विज्ञापन
विज्ञापन

अब चूंकि समिति ड्राफ्ट तैयार करने का 75 फीसदी से अधिक काम पूरा कर चुकी है। ड्राफ्ट फाइनल करने से पहले पूरा पैनल देहरादून में प्रबुद्धजनों, राजनीतिक दलों के नेताओं, महिला आयोग, बाल संरक्षण आयोग, मानवाधिकार आयोग, अल्पसंख्यक आयोग, अन्य पिछड़ा आयोग समेत विभिन्न आयोगों के सुझाव लेना चाहता है।


समिति के सदस्य पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि 24 मई को राजनीतिक दलों व विभिन्न आयोग के प्रतिनिधियों से चर्चा होगी। 25 मई को देहरादून के सभी प्रबुद्धजनों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों व मीडियाकर्मियों से विशेषज्ञ समिति मुखातिब होगी और यूसीसी पर उनके भी सुझाव लेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed