फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uniform Civil Code: UCC Day will be celebrated on January 27 in Uttarakhand, instructions to intensify publici

Uniform Civil Code: उत्तराखंड में 27 जनवरी को मनाया जाएगा पहला यूसीसी दिवस, प्रचार-प्रसार तेज करने के निर्देश

Thu, 25 Sep 2025 10:14 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Sep 2025 10:14 PM IST
सार

गृह सचिव ने कहा कि जिलाधिकारी विभिन्न मंचों के माध्यम से लोगों को जागरूक करें और उन्हें प्रोत्साहित करें कि वे अपने विवाह का पंजीकरण अनिवार्य रूप से यूसीसी के अंतर्गत कराएं।

विज्ञापन
Uniform Civil Code: UCC Day will be celebrated on January 27 in Uttarakhand, instructions to intensify publici
बैठक करते गृह सचिव शैलेश बगौली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

27 जनवरी 2026 को पहला यूसीसी दिवस मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों के संबंध में बृहस्पतिवार को गृह सचिव शैलेश बगौली ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक की। उन्होंने यूसीसी का प्रचार-प्रसार तेज करने और विवाह आदि के पंजीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


गृह सचिव ने कहा कि जिलाधिकारी विभिन्न मंचों के माध्यम से लोगों को जागरूक करें और उन्हें प्रोत्साहित करें कि वे अपने विवाह का पंजीकरण अनिवार्य रूप से यूसीसी के अंतर्गत कराएं। आगामी 27 जनवरी 2026 को पहला यूसीसी दिवस मनाया जाएगा जिसके तहत सभी जिलों में यूसीसी से संबंधित विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से यूसीसी दिवस के कार्यक्रम की रूपरेखा के लिए सुझाव भी मांगे। सचिव ने मानसून के बाद ग्राम स्तर तक फिर से यूसीसी से जुड़ी जानकारियों का प्रचार-प्रसार तेज करने को कहा। इसके लिए विशेष शिविर भी लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


Uttarakhand: कुदरत की मार और इंसानी लापरवाही से मुसीबत बन रहा भूधंसाव, कम समय में अधिक बारिश भी बड़ा कारण
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव बगौली ने बताया कि विवाह पंजीकरण के मामले में बागेश्वर (63 फीसदी), चंपावत (60 फीसदी ), रुद्रप्रयाग (58 फीसदी), पौड़ी गढ़वाल (50 फीसदी), उत्तरकाशी और चमोली (49 फीसदी) बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। अन्य जिलों से भी इस दिशा में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से भी विवाह पंजीकरण प्रक्रिया को और तेज करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में यूसीसी पंजीकरण की प्रगति व्यावहारिक समस्याओं के बारे में बताया। बैठक के दौरान अपर सचिव गृह निवेदिता कुकरेती भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed