फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uniform Civil Code State government excited to implement UCC CM Dhami

Uniform Civil Code: यूसीसी लागू करने के लिए उत्साहित प्रदेश सरकार, सीएम धामी ने कहा- अब बस दो माह का इंतजार

Wed, 31 Aug 2022 02:46 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 31 Aug 2022 02:46 PM IST
सार

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए प्रदेश सरकार ने उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया था। छह माह के भीतर समिति को अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। सीएम धामी ने कहा कि अब बस दो माह का इंतजार है। 

विज्ञापन
Uniform Civil Code State government excited to implement UCC CM Dhami
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धामी सरकार प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से दिए गए संकेत से यह स्पष्ट नजर आ रहा है कि जल्द ही यूनिफॉर्म सिविल कोड प्रदेश में लागू होगा। 

विज्ञापन


सीएम धामी ने मीडिया के सामने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए गठित की गई कमेटी अगले दो महीने अपनी रिपोर्ट दे देगी। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट देने के लिए समिति को छह माह का समय दिया गया था। ऐसे में अब उम्मीद है कि समिति अगले दो महीने अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें...अंधविश्वास ने बनाया हैवान: पिता काटता रहा एक-एक कर सबके गले, मासूम की चीखें सुन पहुंचे पड़ोसी मंजर देख कांपे

विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए प्रदेश सरकार ने उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया था। कमेटी राज्य के सभी लोगों के व्यक्तिगत नागरिक मामलों को नियंत्रित करने वाले सभी प्रासंगिक कानूनों की जांच करने और मसौदा कानून या मौजूदा कानून में संशोधन की रिपोर्ट तैयार करेगी। समिति में सिक्किम उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश प्रमोद कोहली, पूर्व मुख्य सचिव, पूर्व कुलपति और एक सामाजिक कार्यकर्ता को सदस्य बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed