फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uniform Civil Code in Uttarakhand: web portal launched for receive suggestions from public

Uniform Civil Code: वेब पोर्टल हुआ लांच, एक क्लिक पर एक करोड़ लोगों को संदेश भेजकर मांगे गए सुझाव

Thu, 08 Sep 2022 10:45 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 08 Sep 2022 10:45 PM IST
सार

राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई (सेनि.) ने वेब पोर्टल की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि समिति की ओर से दो उप समितियां (एक दिल्ली और दूसरी देहरादून में) गठित की गई हैं।

विज्ञापन
Uniform Civil Code in Uttarakhand: web portal launched for receive suggestions from public
समिति की अध्यक्ष जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता पर गठित समिति ने राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में एक वेब पोर्टल की शुरूआत की। जिसके माध्यम से एक क्लिक में एक करोड़ लोगों को संदेश भेजकर समान नागरिक कानून के ड्राफ्ट पर उनके सुझाव मांगे गए हैं।

विज्ञापन


राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई (सेनि.) ने वेब पोर्टल की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि समिति की ओर से दो उप समितियां (एक दिल्ली और दूसरी देहरादून में) गठित की गई हैं। समितियां प्रदेशवासियों पर लागू मौजूदा कानून का अध्ययन कर रही हैं। वो इस बात पर विचार कर रही हैं कि मौजूदा कानून में संशोधन हो या नए कानून का मसौदा तैयार किया जाए।
विज्ञापन


Dehradun:  प्रदेश का चौथा रेशम दून सिल्क आउटलेट शुरू, उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को भ्रमण पर भेजेगी सरकार
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि समिति विवाह, तलाक, संपत्ति के अधिकार, उत्तराधिकार विरासत, गोद लेने और रख रखाव व संरक्षिता जैसे विषयों पर अध्ययन कर भविष्य की व्यवस्था के संबंध में एक रिपोर्ट तैयार करेगी। जिसके तहत उत्तराखंड राज्य में समान नागरिक संहिता को क्रियान्वित करने का विषय भी शामिल होगा। जस्टिस देसाई ने बताया कि समिति इस बात को जानती है कि जिस विषय पर उसकी ओर से काम किया जा रहा, वह उत्तराखंड के सभी नागरिकों को प्रभावित करने वाला है। यह संवेदनशील विषय है। वर्तमान में इस विषय से संबंधित विधि की व्यवस्था का अध्ययन किया जा रहा है। 

महिलाओं को समान अधिकार देने पर है फोकस 

समिति की अध्यक्ष ने कहा कि समिति राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के समुदायों की पुरातन परंपराओं एवं रीति-रिवाजों का संज्ञान लेते हुए इस पर गंभीरता से विचार करेगी। इसका एक बहुत महत्वपूर्ण आयाम व्यक्तिगत नागरिक मामलों में महिलाओं को समान अधिकार देना है।


विशेषज्ञ समिति में यह लोग हैं शामिल

जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई (सेनि.) की अध्यक्षता में गठित समिति में जस्टिस प्रमोद कोहली (सेनि.), पूर्व मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता मनु गौड़, दून विश्वविद्यालय की कुलपति सुरेखा डंगवाल, सचिव अपर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा सदस्य के रूप में शामिल हैं।

इस तरह से भेजे जा सकते हैं सुझाव  

समिति की ओर से बताया गया कि वेब पोर्टल (www.uce.uk.gov.in), ई मेल (official uec@uk.gov.in) एवं डाक से विशेषज्ञ समिति, समान नागरिक संहिता राज्य अतिथि गृह (एनेक्सी) राज भवन के निकट, देहरादून- 248001 के पते पर सीधे सुझाव भेजे जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed