फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unidentified helicopter Wandering in sky in Kedarnath for one and a half hours No one Knows

Kedarnath: डेढ़ घंटे तक आसमान में चक्कर लगाता रहा अज्ञात हेलीकॉप्टर, प्रशासन और यूकाडा जांच में जुटा

Wed, 03 May 2023 10:29 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 03 May 2023 10:29 AM IST
सार

रुद्रप्रयाग नगर में आसमान में एक स्लेटी रंग का हेलीकॉप्टर उड़ान भरता रहा। यह हेलीकॉप्टर पहले चक्कर में मुख्य बाजार के ऊपर से होते हुए संगम से लेकर जवाड़ी और वहां से पुनाड़ के ऊपर से घूमता रहा।

विज्ञापन
Unidentified helicopter Wandering in sky in Kedarnath for one and a half hours No one Knows
केदारनाथ में आसमान में चक्कर लगाता हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रप्रयाग नगर में एक हेलीकॉप्टर बारिश और कोहरे के बीच डेढ़ घंटे तक आसमान में चक्कर लगाता रहा। इस दौरान प्रशासन ने भी हेलीकॉप्टर के बारे में पड़ताल की लेकिन देर शाम तक जानकारी नहीं मिल पाई। हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि हेलीकॉप्टर आपात लैंडिंग के लिए जगह तलाश रहा था जो मौसम खराब होने के कारण नहीं दिख सकी।

विज्ञापन


Chardham Yatra: बर्फबारी को देखते हुए आज स्थगित रहेगी केदारनाथ यात्रा, पुलिस ने की सहयोग की अपील
विज्ञापन


मंगलवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे से रुद्रप्रयाग नगर में आसमान में एक स्लेटी रंग का हेलीकॉप्टर उड़ान भरता रहा। यह हेलीकॉप्टर पहले चक्कर में मुख्य बाजार के ऊपर से होते हुए संगम से लेकर जवाड़ी और वहां से पुनाड़ के ऊपर से घूमता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद कलेक्ट्रेट से रतूड़ा की तरफ गया। वहां से हेलीकॉप्टर से पुनाड़ की तरफ काफी ऊंचाई पर गया। इसके बाद हेलीकॉप्टर घने कोहरे के बीच से भी गुजरा। करीब डेढ़ घंटे तक यह हेलीकॉप्टर पूरे क्षेत्र में आसमान में चक्कर लगाता रहा।

इमरजेंसी लैंडिंग के लगाए जा रहे कयास

कयास लगाए जा रहे हैं कि हेलीकॉप्टर का पायलट इमरजेंसी लैंडिंग के लिए प्रयास कर रहा था लेकिन सही जगह नहीं दिख पाने के कारण हेलीकॉप्टर निरंतर उड़ान भरता रहा। इधर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर किस कंपनी का है और कहां से यहां पहुंचा है इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा संचालित कर रही किसी भी हेली कंपनी का यह हेलीकॉप्टर नहीं है। यूकाडा से भी मामले में जानकारी मांगी गई है।

आधा घंटे ही चली हेली सेवा

केदारनाथ में बर्फबारी व केदारघाटी में बारिश के कारण हेलीकॉप्टर सेवा सुबह छह से साढ़े छह बजे तक ही चल पाई। इसके बाद हेलीकॉप्टर सेवा दिनभर ठप रही। इससे पूर्व बीते सोमवार को भी पूरे दिनभर हेलीकॉप्टर की एक भी शटल नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed