फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UNHAPPY TRANSPORTER WHO ATE POISON AGAINST GST IS DEAD

उत्तराखंड: जनता मिलन कार्यक्रम में जहर खाकर पहुंचे प्रकाश पांडेय की मौत, भाजपा में हड़कंप

Wed, 10 Jan 2018 08:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 10 Jan 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
UNHAPPY TRANSPORTER WHO ATE POISON AGAINST GST IS DEAD
Prakash Pandey - फोटो : file photo

जनता मिलन कार्यक्रम में मंत्री के सामने जहर खाकर पहुंचने वाले ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस बात से भाजपा में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को व्यापारी की मौत के बाद अधिकारी उनके हल्द्वानी स्थित आवास में पहुंचे और परिवार जनों को ढांढस बंधाया। मंगलवार को व्यापारी की मौत के बाद अधिकारी उनके हल्द्वानी स्थित आवास में पहुंचे और परिवार जनों को ढांढस बंधाया। वहीं हल्द्वानी और नैनीताल में अलर्ट जारी कर दिया गया है। आसपास के थानेदारों को हल्द्वानी भेजा गया है। सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल ने बताया कि मैक्स अस्पताल में ही प्रकाश पांडे का पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। डा. एसके जैन की टीम प्रकाश का पीएम कर रही है।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा कार्यालय में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के जनता मिलन कार्यक्रम में शनिवार को ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय जहर खाकर पहुंच गए थे। उन्होंने जहर खाने की वजह नोटबंदी-जीएसटी और सरकारी पेमेंट न होने को बताया था। पिछले तीन दिन से मैक्स हॉस्पिटल में पांडेय उपचाराधीन थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से कहा कि उसने जहर खा लिया

UNHAPPY TRANSPORTER WHO ATE POISON AGAINST GST IS DEAD
subodh uniyal - फोटो : google
बता दें कि सरकारी पेमेंट न होने से क्षुब्ध ट्रांसपोर्टर ने शनिवार 6 जनवरी को जहर खा लिया था और सीधे भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में जनता मिलन कार्यक्रम में पहुंच गया। 

उसने सुनवाई कर रहे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से कहा कि उसने जहर खा लिया है। नोटबंदी और जीएसटी ने उसे बर्बाद कर दिया है। यह सुनते ही जनता मिलन कार्यक्रम में सनसनी फैल गई और भाजपाई सकते में आ गए।

मंत्री की गाड़ी से भाजपा नेताओं ने आनन-फानन में उसे दून हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां हालत बिगड़ने पर उसे मैक्स हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया था।

UNHAPPY TRANSPORTER WHO ATE POISON AGAINST GST IS DEAD
suryakant dhasmana - फोटो : amar ujala
प्रकाश पांडेय की मौत की खबर के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व विधायक राजकुमार, नगर निगम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अशोक वर्मा, महेश जोशी, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान, प्रभुलाल बहुगुणा, अमरजीत सेठी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी मैक्स अस्पताल में पहुंचे।

नेताओं ने प्रकाश पांडेय के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान प्रकाश के बहनोई उमेश मेलकानी ने कहा यह आत्महत्या नहीं हत्या है।

कहा किसरकार और सिस्टम ने प्रकाश की हत्या की है। परिजनों ने कहा कि किसी और को ऐसे जान न गंवानी पड़े इस संबंध में पीएम मोदी को कई पत्र भेजे और ट्वीट भी ​किए। लेकिन कोई कार्रवाई हुई।

क्या कहते हैं मुख्यमंत्री रावत

UNHAPPY TRANSPORTER WHO ATE POISON AGAINST GST IS DEAD
trivendra singh rawat
जैसे ही लगा कि प्रकाश पांडेय ने कुछ खा लिया है तो तत्काल मंत्री की सरकारी गाड़ी से अस्पताल ले जाया गया। फिर मैक्स में भर्ती कराया गया। सबसे अच्छा ट्रिटमेंट उपलब्ध ​कराया गया। डॉक्टर ने बताया था कि जहरीले पदार्थ की फैटल डोज पांच ग्राम है। प्रकाश पांडेय ने 10 ग्राम लिया था। डॉक्टर ने पहले ही कहा था कि बचने की संभावना केवल 10 प्रतिशत है। बाहर इलाज के लिए भी सरकार तैयार थी, लेकिन डॉक्टरों ने कहा जो इलाज हम करेंगे बाहर के डॉक्टर भी यही ट्रीटमेंट देंगे। यह घटना बेहद दुखद है। इस तरह की घटनाएं न हो ऐसी हमारी कोशिश रहेगी।
- त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री

इस घटना से हम सब दुखी हैं। हमारे बीच का एक साथी असामयिक मृत्यु के गाल में चले गया है। ये क्यों हुआ? कैसे हुआ यह जांच की बात है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार ने उन्हें बचाने के लिए मैक्स में उच्च स्तर की सुविधाएं उपलब्ध करवाई, लेकिन वह बच नहीं पाए। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति दे। भाजपा पांडेय के परिवार के साथ है।
- अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed