फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unemployment rate decreased in Uttarakhand, one percent decline was recorded in February to March

उत्तराखंड में घटी बेरोजगारी दर: फरवरी से मार्च में दर्ज की गई एक फीसदी की गिरावट, पढ़िए ये रिपोर्ट

Wed, 06 Apr 2022 07:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 06 Apr 2022 07:15 PM IST
सार

प्रदेश में बेरोजगारी दर में कमी दर्ज की गई है। सीएमआईई के आकंड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड में पिछले दो माह में बेरोजगारी दर में 1.1 फीसदी की गिरावट आई है।

विज्ञापन
Unemployment rate decreased in Uttarakhand, one percent decline was recorded in February to March
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में बेरोजगारी दर में कमी दर्ज की गई है। सेंटर फॉर मानिटरिंग इंडियन इकॉनामी (सीएमआईई) की वेबसाइट पर मार्च के बेरोजगारी दर के आकंड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड में पिछले दो माह में बेरोजगारी दर में 1.1 फीसदी की गिरावट आई है। राष्ट्रीय स्तर पर भी बेरोजगारी दर में गिरावट दर्ज हुई है। फरवरी में देश की बेरोजगारी की 8.1 प्रतिशत थी, जो मार्च में घटकर 7.6 प्रतिशत रह गई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड विधानसभा चुनाव प्रचार में बेरोजगारी का मुद्दा खासा गर्म रहा। विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर जमकर निशाने साधे। दिसंबर में राज्य में बेरोजगारी दर पांच फीसदी थी, जो जनवरी में घटकर 3.5 प्रतिशत हो गई। लेकिन फरवरी में बेरोजगारी दर में उछाल आया था। यह बढ़कर 4.6 प्रतिशत हो गई थी। लेकिन मार्च के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में बेरोजगारी दर घटकर 3.5 प्रतिशत तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

 

बेरोजगारी के मामले में हरियाणा देश में सबसे ऊपर

सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में उत्तराखंड छठे स्थान पर है। सीएमआईई ने मेघालय, कर्नाटक, व गुजरात की 1.8 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ की सबसे कम 0.6 प्रतिशत और मध्य प्रदेश की बेरोजगारी दर 1.4 प्रतिशत आंकी है। बेरोजगारी के मामले में हरियाणा देश में सबसे ऊपर है। मार्च में हरियाणा की बेरोजगारी दर 26.7 प्रतिशत रही, जबकि उसके बाद जम्मू और कश्मीर व राजस्थान की बेरोजगारी दर 25 प्रतिशत आंकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed