फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unemployment increased in Uttarakhand by three percent

Unemployment: उत्तराखंड में बेरोजगारी बढ़ी, तीन फीसदी का इजाफा, CMIE की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Wed, 04 Jan 2023 12:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 04 Jan 2023 12:30 AM IST
सार

सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की हाल ही में जारी बेरोजगारी दर से यह खुलासा हुआ है। माना जा रहा है कि सर्दियों में चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन में आई गिरावट की वजह से बेरोजगारी दर बढ़ी है।

विज्ञापन
Unemployment increased in Uttarakhand by three percent
बेरोजगारी(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

उत्तराखंड में बेरोजगारी फिर से बढ़ गई है। नवंबर की तुलना में दिसंबर में राज्य की बेरोजगारी दर में तीन फीसदी का इजाफा हुआ है। राज्य में बेरोजगारी दर नवंबर में 1.2 फीसदी थी, जो दिसंबर में 4.2 फीसदी पहुंच गई।

विज्ञापन


NABARD: उत्तराखंड को इस साल 30 हजार करोड़ देगा नाबार्ड, सीएम धामी ने जारी की फोकस रिपोर्ट
विज्ञापन


सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के हाल ही में जारी बेरोजगारी दर के आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है। माना जा रहा है कि सर्दियों में चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन में आई गिरावट की वजह से बेरोजगारी दर बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, सबसे कम बेरोजगारी दर वाले राज्यों में उत्तराखंड देश में नौंवे स्थान पर है। हालांकि राज्य की बेरोजगारी दर राष्ट्रीय बेरोजगारी दर (8.3 फीसदी) से काफी कम है। सबसे कम बेरोजगारी दर उड़ीसा की (0.9 प्रतिशत) और सबसे अधिक हरियाणा की (37.4 फीसदी) आंकी गई है।

बेरोजगारी : सितंबर में सबसे कम, जून में सबसे ज्यादा
सीएमआईई के आंकड़ों के मुताबिक, उत्तराखंड में वर्ष 2022 के दौरान सबसे कम बेरोजगारी दर सितंबर में 0.5 प्रतिशत रही। जबकि सबसे अधिक जून में 8.7 प्रतिशत आंकी गई।

इन राज्यों की बेरोजगारी दर उत्तराखंड से कम
उड़ीसा (0.9 प्रतिशत), गुजरात (2.3 प्रतिशत), कर्नाटक (2.5 प्रतिशत), मेघालय (2.7 प्रतिशत), महाराष्ट्र (3.1 प्रतिशत), मध्यप्रदेश (3.2 प्रतिशत), तमिलनाडु (4.1 प्रतिशत), तेलंगाना (4.1 प्रतिशत)

पिछले चार माह में बेरोजगारी दर
वर्ष          सितंबर    अक्तूबर    नवंबर     दिसंबर
2022       0.15       3.3      1.2       4.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed