{"_id":"614251548ebc3e227e3e4d23","slug":"under-transfer-inspector-orders-to-relieve-the-constables-in-three-days-city-news-drn390518489","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर ट्रांसफर इंस्पेक्टर दरोगाओं को तीन दिन में रिलीव करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर ट्रांसफर इंस्पेक्टर दरोगाओं को तीन दिन में रिलीव करने के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक जिले में तैनाती की समयसीमा पूरी कर चुके अंडर ट्रांसफर (स्थानांतरण के तहत) इंस्पेक्टर और दरोगाओं को तीन दिन में रिलीव करने के आदेश हुए हैं। यह आदेश रेंज डीआईजी नीरू गर्ग की ओर से सभी सात जिलों को किए गए हैं।
मार्च में रेंज के 19 इंस्पेक्टर और 108 दरोगाओं को इधर-उधर किया गया था। इनमें कुछ मैदान से पहाड़ चढ़ने वाले हैं तो कुछ को पहाड़ से मैदान में पोस्टिंग के आदेश हुए थे। कुछ दिन बाद कोविड कर्फ्यू के दौरान ट्रांसफर पर रोक लगा दी गई। ऐसे में सभी दरोगा-इंस्पेक्टर यथा स्थान बने रहे।
लेकिन, गत दिनों शासन ने इस रोक को हटा दिया था। शासन ने पुलिस मुख्यालय को आदेश दिया था। इसके बाद मुख्यालय ने मंगलवार दोनों रेंज को आदेश जारी किए थे। इन्हीं आदेशों के क्रम में डीआईजी गढ़वाल रेंज नीरू गर्ग ने बुधवार को आदेश जारी किए हैं। उन्होंने सभी कप्तानों को अंडर ट्रांसफर दरोगा-इंस्पेक्टरों को तीन दिन के भीतर रिलीव करने आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी को कोई गंभीर बीमारी या अन्य समस्या है तो वह इस अवधि में अपने जनपद प्रभारी को बता सकता है।
विज्ञापन
मार्च में हो सकते हैं सिपाही और हेड कांस्टेबल के ट्रांसफर
जिस वक्त इंस्पेक्टर और दरोगाओं के ट्रांसफर हुए उसके कुछ दिन बाद सिपाही और हेड कांस्टेबल के ट्रांसफर आदेश भी जारी होने थे, लेकिन इसी बीच प्रदेश में कोविड कर्फ्यू लग गया। अब बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल और सिपाहियों के ट्रांसफर आगामी मार्च में ही किए जाएंगे।
---
पुलिस मुख्यालय के आदेश के क्रम में ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए हैं। सभी जनपदों को अंडर ट्रांसफर दरोगा-इंस्पेक्टरों को तीन दिन के भीतर रिलीव करने के आदेश दिए गए हैं।
-नीरू गर्ग, डीआईजी, गढ़वाल रेंज