{"_id":"653fefa5c5c90ea1060ccbf3","slug":"under-the-jal-jeevan-mission-the-jeevangarh-link-road-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-277753-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: लोगों को परेशान कर रहे जल जीवन मिशन के अधूरे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: लोगों को परेशान कर रहे जल जीवन मिशन के अधूरे काम
विज्ञापन
I- लाइन बिछाने के बाद सड़क की नहीं हुई मरम्मत
I
I
I
I- सड़क के बीचोबीच बिछाई गई है लाइनI
जल जीवन मिशन के तहत जीवनगढ़ संपर्क मार्ग कई दिनों से खोदा पड़ा है। इससे लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। सफर में हिचकोले खाने पड़ रहे हैं। लोगों ने मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। करीब दो माह पूर्व नई पेयजल लाइन बिछाने के लिए जीवनगढ़ चौक से डाकपत्थर तक करीब डेढ़ किमी हिस्से पर पाइपलाइन डाली गई। इसके लिए टाइल्स रोड को खोदा गया। कई दिनों तक सड़क खोदी पड़ी रही। अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं हुई है।
स्थानीय निवासी पिन्नी शर्मा, राहुल बहल, संजय गुप्ता, कुलविंदर सिंह का कहना है सड़क घरों और दुकानों के आगे खोदी पड़ी है। उन्होंने विभाग पर बेतरतीब तरीके से निर्माण कार्य करने का आरोप लगाया। कहा संपर्क मार्ग जीवनगढ़ ग्रामसभा की बड़ी आबादी को परियोजना क्षेत्र डाकपत्पथर से जोड़ती है। सड़क से रोजाना सैकड़ों की संख्या में वाहन गुरजते हैं। टूटी सड़क पर वाहन के गुजरने से धूल का गुबार उठता है। धूल घरों और दुकानों में घुस जाती है। लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है।
यहां भी अधूरा निर्माण कार्य
जीवनगढ़ गांव के साथ ही भोजावाला, मेहूवाला और गोकुलवाला गांव में कई जगहों पर निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इससे लोगों को परेशानियों का सामाना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
I
I
I
I
Iजीवनगढ़ में पाइपलाइन बिछा दी गई है। लाइन की टेस्टिंग और नए कनेक्शन होने हैं। टाइल्स रोड के निर्माण के लिए लोनिवि को भुगतान किया जा चुका है। सभी जगहों पर नवंबर माह तक कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
I
Iरमेश गर्ब्याल, सहायक अभियंता जल संस्थानI