फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Under the inter-college sports competition of Garhwal

Dehradun News: राठ महाविद्यालय ने जीता फुटबाल का मैच

Wed, 30 Oct 2024 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Under the inter-college sports competition of Garhwal
गढ़वाल विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को पुरुष वर्ग के पांच मुकाबले खेले गए। पहला मैच एचआईटी और राठ महाविद्यालय पैठाणी के बीच खेला गया। इसमें राठ महाविद्यालय ने 1-0 से विजयी रहा। दूसरे मैच में बिरला कैंपस श्रीनगर ने बीजीआर कैंपस पौड़ी को 2-0 से पराजित किया। तीसरे मैच में डीएवी कॉलेज ने आईटीएम को 2-0 से हरा कर बढ़त बनाई।
विज्ञापन




दिन का चौथे मैच में राठ महाविद्यालय पैठाणी ने एसआरटीसी कैंपस टिहरी को 2-0 से हराया। दिन का आखिरी अंतिम मैच में डीबीएस कॉलेज ने डॉल्फिन इंस्टिट्यूट को 2-0 से पराजित किया। इसके साथ ही सभी विजेता टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएवी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एसके सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी रविन्द्र भंडारी, डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर डॉ. शिखा नागलिया शर्मा, डॉ. अतुल सिंह, डॉ. गोपाल छेत्री, डॉ. पारितोष, डॉ. अमित शर्मा, डॉ. अरुण रतूड़ी, डॉ. प्रतिमा सिंह, डॉ. हरप्रीत कौर, डॉ. रेणुका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed