{"_id":"663d65de0e873672de0af5b4","slug":"under-the-influence-of-smack-he-asked-for-money-to-be-lent-when-he-did-not-give-it-he-killed-his-friend-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-409835-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दोस्त ही निकला हत्यारा...स्मैक का नशा करने के लिए बुलाया, फिर इस बात पर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दोस्त ही निकला हत्यारा...स्मैक का नशा करने के लिए बुलाया, फिर इस बात पर हुआ विवाद
Sat, 11 May 2024 12:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 12:02 PM IST
सार
पांच मई को बायांखाला में एक खंडहर के पास सिंघनीवाला, शीशमबाड़ा निवासी कामिल (35) का शव मिला था। मृतक के पिता सलीम ने बेटे के दोस्त पर हत्या की आशंका जताई थी। अब मामले का खुलासा होने पर पता चला कि दोस्त ने ही उसकी हत्या की थी।
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बायांखाला में मृत मिले ई-रिक्शा चालक कामिल की हत्या उसके दोस्त ने की थी। उसने स्मैक का नशा करने के लिए युवक को खंडहर के पास बुलाया। वहां दोनों ने साथ बैठकर नशा किया। उसके बाद आरोपी ने कामिल से उधार दिए रुपये मांगे। जब उसने असमर्थता जताई तो दोनों में विवाद हो गया। इस बीच दोस्त ने सलीम के सिर पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया। पांच मई को बायांखाला में एक खंडहर के पास सिंघनीवाला, शीशमबाड़ा निवासी कामिल (35) का शव मिला था। मृतक के पिता सलीम ने बेटे के दोस्त पर हत्या की आशंका जताई थी। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमराें की फुटेज में मृतक कामिल मोनू उर्फ इरशाद के साथ बायांखाला की ओर जाता हुआ दिखाई दिया। बृहस्पतिवार को माेनू को धूलकोट के जंगल के पास से गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी मोनू उर्फ इरशाद ने गाड़ी चलाता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Kedarnath: भक्तों ने बनाया नया रिकॉर्ड, इतिहास में पहली बार कपाट खुलने पर पहुंचे इतने श्रद्धालु, तस्वीरें
उसकी कामिल से पुरानी जान पहचान थी। दोनों साथ में बैठकर स्मैक का नशा किया करते थे। चार अप्रैल को उसने कामिल को नशा करने के लिए बुलाया। दोनों ने साथ में नशा किया। उसके बाद आरोपी ने कामिल से पूर्व में उधार दिए रुपये मांगे। जब कामिल ने पैसे नहीं दिए तो उसने ईंट उठाकर कामिल के सिर पर मार दी।