फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Under-construction residential building sealed

Dehradun News: निर्माणाधीन व्यावसायिक व आवासीय भवन सील

Tue, 13 Jan 2026 07:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Under-construction residential building sealed
- एमडीडीए की टीम ने सेलाकुई में की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने सेलाकुई में बिहाइव कॉलेज रोड पर अवैध रूप से बनाए जा रहे व्यावसायिक और आवासीय भवन को सील कर दिया। निर्माणकर्ता को दोबारा कार्य शुरू करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। एमडीडीए ने पछवादून क्षेत्र में एक बार फिर से अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राधिकरण के पीठासीन अधिकारी विनोद कुमार को सेलाकुई में अवैध रूप से भवन के निर्माण की शिकायत मिली थी। उन्होंने प्राधिकरण को जांच के लिए पत्र लिखा था। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर मंगलवार को सहायक अभियंता शशांक सक्सेना टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन भवन के दोनों तलों को सील कर दिया। भवन में नीचे दुकान और ऊपर आवासीय भवन का निर्माण किया जा रहा था। निर्माणकर्ता ने भवन का नक्शा पास नहीं कराया था। उपाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed