फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Accident in Uttarakhand Dehradun Uncontrolled utility fell into the drain

Accident : ब्रेक फेल होने से नाले में गिरी यूटिलिटी, राहगीरों ने फंसे यात्रियों को निकाला, आठ घायल, तीन गंभीर

Thu, 01 Sep 2022 03:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 01 Sep 2022 03:35 PM IST
सार

विकासनगर की ओर जा रही एक यूटिलिटी थैना रोड खड्ड के पास ब्रेक फेल हो जाने से अनियंत्रित हो गई।कालसी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Accident in Uttarakhand Dehradun Uncontrolled utility fell into the drain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखवाड़ से विकासनगर जा रही एक यूटिलिटी जीप जुड्डो के पास थैना रोड खड्ड पर अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। दुर्घटना के समय आसपास मौजूद ग्रामीणों व राहगीरों ने जीप में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के साथ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने यात्रियों को कालसी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह दस यात्रियों को लेकर लखवाड़ से विकासनगर की ओर जा रही एक यूटिलिटी थैना रोड खड्ड के पास ब्रेक फेल हो जाने से अनियंत्रित हो गई। जब तक चालक कुछ समझ पाता तब तक यूटिलिटी सड़क किनारे एक नाले में पलट गई।
विज्ञापन


दुर्घटना में जीप सवार सरदार सिंह चौहान पुत्र दलीप सिंह चौहान निवासी लाइन जीवन गढ़ (53 वर्ष), दीपिका पुत्री रिंकू दास निवासी लखवाड़ (12 वर्ष), मनीषा पुत्री दौलतराम निवासी कटापत्थर (17 वर्ष), खुशी पुत्री भूपेंद्र सिंह निवासी धर्मावाला (18 वर्ष), विजमा देवी पत्नी बाहदुर निवासी लखवाड़ (50 वर्ष), गीता देवी पत्नी मंटू वर्मा निवासी कालसी गेट (45 वर्ष), निर्मल देवी पत्नी बाबूलाल निवासी ग्राम पपड़ियान बाड़वाला (45 वर्ष) व बाला पत्नी गजराज निवासी वैनीपुर धामपुर जिला बिजनौर (45 वर्ष) घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भगवानपुर की दवा फैक्टी में जहरीली गैस का रिसाव, सात से ज्यादा श्रमिकों की तबीयत बिगड़ी

दुर्घटना के समय आसपास मौजूद ग्रामीणों व राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को देकर बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर पहुंची कालसी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को कालसी स्थित राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी अशोक राठौर ने बताया कि वाहन चालक सिक्कू दास पुत्र बेल्मू निवासी धनाशू कालसी का कहना है कि ब्रेक फेल हो जाने के कारण दुर्घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed