फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Toxic gas leak in pharmaceutical factory Roorkee workers health deteriorated

Uttarakhand: भगवानपुर की दवा फैक्टी में जहरीली गैस का रिसाव, सात से ज्यादा श्रमिकों की तबीयत बिगड़ी

Thu, 01 Sep 2022 01:58 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 01 Sep 2022 01:58 PM IST
सार

भगवानपुर क्षेत्र की एक दवा फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव होने से एक-एक कर श्रमिकों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। आनन फानन श्रामिकों को अस्पताल ले जाया गया। सात से अधिक श्रमिकों की बीमार होने की बात अभी तक सामने आई है।

विज्ञापन
Toxic gas leak in pharmaceutical factory Roorkee workers health deteriorated
जहरीली गैस के रिसाव से श्रमिक बीमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवानपुर क्षेत्र की एक दवा फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव से सात से अधिक श्रमिकों की हालत बिगड़ गई। श्रमिकों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर श्रमिकों का हालचाल जाना।

विज्ञापन


गुरुवार को अचानक दवा फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव होने से एक-एक कर श्रमिकों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। आनन फानन श्रामिकों को अस्पताल ले जाया गया। कुछ दिन पहले उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर की घनी आबादी के बीच सुबह एक कबाड़ के गोदाम से जहरीली गैस का रिसाव होने से 47 से ज्यादा लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
विज्ञापन


लोगों की बिगड़ती तबीयत की जानकारी होने ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे एसडीएम, सीओ, सीएफओ आदि भी गैस के संपर्क में आने से बीमार हो गए। हालांकि जिला अस्पताल में उपचार के बाद सभी के स्वास्थ्य में सुधार हो गया था। पुलिस ने गैस लीकेज मामले में कबाड़ी पर धारा 307 और 278 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवानपुर क्षेत्र की दवा फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव के मामले में पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed