{"_id":"63f52c75b5a8953f690579c7","slug":"uncontrolled-tractor-collided-bike-youth-died-dehradun-news-c-5-drn1037-84063-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेकाबू ट्रैक्टर चालक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
हादसा वसंत विहार थाना क्षेत्र के महेंद्र चौक के पास सोमवार रात को हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नीरज थपलियाल निवासी उमेदपुर, वसंत विहार के रूप में हुई। नीरज क्षेत्र में ही एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वहां से लौटते वक्त उसकी बाइक को सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वहां पर लोगों की भीड़ लग गई। नीरज बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नीरज को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया। कुछ देर बाद इलाज के दौरान नीरज ने दम तोड़ दिया। एसएचओ वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया कि नीरज के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।