{"_id":"63470fa586152b2bc9353be2","slug":"uncontrolled-jeep-overturned-12-injured-three-in-critical-condition-vikas-nagar-news-drn425398784","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोखंड़ी-लोहारी मार्ग पर अनियंत्रित यूटिलिटी पलटी 12 घायल, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोखंड़ी-लोहारी मार्ग पर अनियंत्रित यूटिलिटी पलटी 12 घायल, तीन की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोखंडी-लोहारी मोटर मार्ग पर बुधवार की सुबह एक अनियंत्रित यूटिलिटी के सड़क पर पलट जाने से उसमें सवार 12 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया और राजस्व प्रशासन को घटना की सूचना दी। दुर्घटना में घायल एक बच्चे समेत तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
लोहारी गांव से चकराता की ओर आ रही एक यूटिलिटी जीप लोखंडी लोहारी मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। यूटिलिटी के पलटते ही चीख पुकर मच गई। लोगों की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों व मार्ग पर आवाजाही करने वाले यात्रियों ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसी बीच यूटिलिटी चालक मौके से फरार हो गया। उधर घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग के कर्मचारी व 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने सभी घायलों केे अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नौ घायलों को छुट्टी दे दी गई जबकि तीन गंभीर घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। राजस्व उप निरीक्षक जाड़ी क्षेत्र देवेंद्र रावत ने बताया कि जिस स्थान पर यूटिलिटी पलटी है, वहां गहरी खाई है। गनीमत रही कि वाहन खाई में नहीं गिरा अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। इसके अलावा फरार चालक अंकित थापा निवासी देहरादून की तलाश भी की जा रही है।
एक ही गांव के हैं सभी घायल
दुर्घटना में घायल हुए सभी लोग क्षेत्र के ग्राम लोहारी के निवासी हैं। घटना से कुछ ही देर पहले यूटिलिटी चालक लोहारी से सवारी लेकर चकराता के लिए चला था। लेकिन थोड़ी ही दूरी तय करने के बाद हादसा हो गया। दुर्घटना में घायल हुए दिनेश चौहान पुत्र मातबर सिंह 25 वर्ष, वीरेंद्र चौहान पुत्र धर्म सिंह 26 वर्ष, ऐतारु पुत्र धरमू 34 वर्ष, पारो देवी पत्नी जय सिंह 37 वर्ष, नंद लाल पुत्र साधु 28 वर्ष, मातबर सिंह राणा पुत्र मदन सिंह 60 वर्ष, नंदलाल पुत्र साधु 28 वर्ष, काशवी पुत्री लक्ष्मण 3 वर्ष, खजान पुत्र सनिया 21वर्ष, सामू पुत्र साधु पुत्र 34 वर्ष को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि खुशी पुत्री ऐतारु 11 वर्ष, टीकम सिंह पुत्र फकीरु 27 वर्ष व शूरवीर सिंह पुत्र रण सिंह 28 वर्ष की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रैफर किया गया है।