फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uncontrolled Car fell Into Ditch in Mussoorie Barlowganj Road

मसूरी: बार्लोगंज रोड पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, पांच छात्र बुरी तरह घायल

Wed, 11 Sep 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 11 Sep 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled Car fell Into Ditch in Mussoorie Barlowganj Road
- फोटो : अमर उजाला

मसूरी बार्लोगंज बाला हिसार मार्ग हिलबर्ट स्कूल के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई। जिससे कार में सवार पांच छात्र घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और दमकल कर्मियों ने घायलों को खाई से निकाला। घायलों को देहरादून भेजा गया है।

विज्ञापन


घटना मंगलवार दोपहर की है। देहरादून से पांच युवक बार्लोगंज रोड से मसूरी आ रहे थे। मोड़ पर अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। स्थानीय निवासी सचिन थापली ने बताया कि वह कार के पीछे थे।
विज्ञापन


कार के खाई में गिरते ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी। साथ ही वह स्थानीय लोगों के साथ खाई में उतर गए। खाई काफी गहरी होने के कारण पांचों घायलों को रेस्क्यू करने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल भावना कैंथोला और फायर विभाग के अधिकारी सौकर सिंह चौहान ने बताया कि पांचों में से दो गंभीर घायल हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से देहरादून के मैक्स अस्पताल भेज दिया गया है। घटना की सूचना युवकों के परिजन को दे दी गई है।

पांचों युवक दून के ही एक संस्थान में पढ़ रहे हैं और मसूरी घूमने आए थे। घायलों के नाम पवन सिंह रावत (25), गौरव सिंह रावत (24) निवासी ग्राम जाखणी पिथौरागढ, निखिल मेलावत (26) निवासी किशनगढ़ दिल्ली, ऋतिक चौधरी (26) ग्रेटर नोएडा और उज्ज्वल तिवारी (19) निवासी द्वारिका दिल्ली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed