फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uncontrollable car broke the gate of the house under construction

बेकाबू कार ने निर्माणाधीन मकान का गेट और दीवार तोड़ी

Fri, 26 Mar 2021 12:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car broke the gate of the house under construction
विकासनगर। हरबर्टपुर के रामबाग विवेक विहार में बीते बुधवार की रात को बेकाबू कार ने निर्माणाधीन मकान का गेट और दीवार तोड़ दी। इससे पहले कार ने बिजली का पोल भी क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे कई घरों की बत्ती गुल हो गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर लोगों की नींद खुली।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मानो ऐसा लगा कि कोई धमका हुआ है। जब लोग घरों से बाहर निकले तो उन्हें कार में घायल अवस्था में दो लोग दिखाई दिए। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। एयर बैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया। कार में फंसे दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। चौकी प्रभारी हरबर्टपुर प्रमोद खुगशाल ने बताया कि हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया था। उन्होंने बताया कि कार ने शैलेंद्र बमराड़ा के निर्माणाधीन मकान की दीवार और गेट को तोड़ दिया। इसकी जानकारी शैलेंद्र बमराड़ा ने पुलिस को दे दी है। उन्होंने बताया कि कार में मोहन पुत्र रामलाल निवासी जामनखता सहसपुर और रविंद्र पुत्र पूरन सिंह निवासी एटनबाग विकासनगर सवार थे। दुर्घटना कैसे हुई, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। घायलों से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed