{"_id":"6813d67ba08e09c4cc01efff","slug":"uncles-son-accused-of-kidnapping-minor-daughter-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-679348-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ताऊ के बेटे पर लगाया नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ताऊ के बेटे पर लगाया नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के हरबर्टपुर में एक किशोरी घर से लापता हो गई है। उसके पिता ने अपने ताऊ के बेटे पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी की तलाश की जा रही है।
पुलिस को दी तहरीर में हरबर्टपुर निवासी व्यक्ति ने बताया कि 28 अप्रैल को ताऊ के बेटे का उनके पास फोन आया। उसने कहा कि वह मथुरा में है। उन्हें कहा कि वह सुबह नौ बजे देहरादून में एक मरीज को 500 रुपये की दवाई देकर आ जाए। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपनी 15 वर्षीय बेटी को घर में अकेला छोड़कर पत्नी के साथ देहरादून चले गए। बताया कि उनके अन्य दो बच्चे स्कूल चले गए थे। जब वह 12 बजे पहुंचे तो बेटी घर में नहीं थी। बताया कि उन्हें पूरा शक है कि ताऊ के बेटे ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।