फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uncle dies in road accident, nephew injured

सड़क हादसे में चाचा की मौत, भतीजा घायल

Sun, 22 Sep 2019 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Uncle dies in road accident, nephew injured
विकासनगर। दून-पांवटा हाईवे पर कुल्हाल पुल के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस सेवा से उपचार के लिए पांवटा साहिब स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान चाचा ने दम तोड़ दिया। वहीं डंपर चालक वाहन को मौके पर छोड़ भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुंजाग्रांट निवासी इंदर(51) पुत्र सुगन अपने भतीजे रवि(25) पुत्र मंगतू के साथ बाइक से पांवटा साहिब जा रहा था। तभी कुल्हाल पुल के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों उछल कर सड़क पर जा गिरे। टक्कर की आवाज सुन मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों को सिर हाथ और पैर में गंभीर चोंटे आई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। देहरादून स्थित एक अस्पताल में उपचार के दौरान इंदर ने दम तोड़ दिया जबकि, रवि की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। एसएसआई गिरीश नेगी ने बताया कि डंपर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। डंपर चालक की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed