फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Unclaimed vehicle in iit roorkee campus

रुड़कीः आईआईटी कैंपस में खड़े लावारिस वाहनों ने उड़ाए होश

Thu, 23 Mar 2017 08:36 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 23 Mar 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
Unclaimed vehicle in iit roorkee campus
आईआईटी - फोटो : file photo

आईआईटी परिसर में पिछले कई दिनों से लावारिस खड़ी एक डस्टर कार, एक बाइक और दो स्कूटी ने सुरक्षा अधिकारियों के होश उड़ा दिए।

विज्ञापन


लगभग दस दिनों तक जांच पड़ताल और पहरेदारी के बाद आईआईटी के सुरक्षा अधिकारियों ने वाहनों को पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर रही है। सूत्रों के अनुसार लावारिस मिले वाहन आपराधिक मामलों में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


आईआईटी परिसर की सुरक्षा को लेकर एक बार नए सिरे से कसरत शुरू हो गई है। परिसर में लावारिस वाहन मिलने से सुरक्षा अधिकारियों के कान खड़े हो गए हैं। वाहनों में एक लाल रंग की डस्टर कार, दो स्कूटी और एक बाइक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी के मुख्य सुरक्षाधिकारी केपी सिंह के अनुसार लावारिस मिले वाहनों के संबंध में लगातार पड़ताल और निगरानी की गई, लेकिन कोई दावेदार सामने नहीं आया। यही नहीं वाहनों में कई बार नोटिस भी चस्पा कराए गए, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। ऐसे में अब वाहनों को सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि बरामद वाहन दुर्घटना या फिर आपराधिक वारदातों में भी शामिल हो सकते हैं। दूसरी ओर एसपी देहात मणिकांत मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जल्द ही वाहनों की हकीकत सामने आ सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed