फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uma bharti said uttarakhand budget ready

केंद्र में उत्तराखंड के लिए तैयार है बजट: उमा भारती

Sun, 27 Nov 2016 06:35 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गोपेश्वर/जोशीमठ
ब्यूरो / अमर उजाला, गोपेश्वर/जोशीमठ Updated Sun, 27 Nov 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
uma bharti said uttarakhand budget ready
उमा भारती - फोटो : amar ujala

भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा के तहत जोशीमठ और गोपेश्वर में जनसभाओं का आयोजन हुआ। यात्रा की कमान संभालते हुए केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि उत्तराखंड के लिए केंद्र में बजट की थैली तैयार है। जैसे ही यहां भाजपा की सरकार बनी और थैली दिल्ली से उठाकर उत्तराखंड में खोल दी जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आपदा प्रभावित आज भी अपना हक मांग रहे हैं। नमामि गंगे के तहत गंगा की अविरलता से लेकर सिंचाई की योजनाओं का क्रियान्वयन देशभर में किया जा रहा है। वाटर स्प्रिंग से पहाड़ में पानी की कमी को दूर करने की योजना बनाई जा रही है। परिवर्तन यात्रा में आने के लिए केंद्रीय संगठन से उत्तराखंड का दायित्व देने के लिए कहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास के लिए परिवर्तन बेहद जरूरी है। सपा, बसपा और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरदा केंद्र पर आरोप लगा रहे हैं कि नोट बंदी से पहले बताया नहीं गया। यदि सरकार यह प्लान एक माह पहले बता देती तो काला धन सब ठिकाने लग जाता। आज बैंकों में जमा हो रहे अरबों के काले धन पर देश की गरीब जनता का हक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद सतपाल महाराज ने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की योजना को केंद्र की बड़ी उपलब्धि बताया। कहा कि इससे उत्तराखंड के पर्यटन को चार चांद लगेंगे। राज्य में भाजपा सत्ता में लौटी तो यहां शिव और देवी सर्किट विकसित किए जाएंगे। जिससे यहां के मठ-मंदिरों को पहचान मिलेगी।

इस मौके पर यात्रा के गढ़वाल संयोजक महेंद्र भट्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, बलराज पासी, अजेंद्र अजय, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, हरीश पुजारी, मोहन थपलियाल, अनसूया प्रसाद भट्ट, रामकृष्ण रावत, राजेंद्र ममगाईं और विनोद कप्रवाण आदि मौजूद थे।


कार्यक्रम से मोर्चा प्रभारी ने बनाई दूरी 
भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा में जिला मोर्चा प्रभारी तारा दत्त थपलियाल ने मंच से दूरी बनाए रखी। इससे जिला भाजपा में आपसी कलह जग जाहिर होने लगा है, जो आगामी विधान सभा चुनावों को लेकर भाजपा के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। तारा दत्त थपलियाल का कहना है कि संगठन की ओर से पूर्व में किए लाखों के खर्च का कोई ब्योरा नहीं दिया जा रहा है। इससे कार्यकर्ता भी नाखुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed