{"_id":"583d5b2f4f1c1b051cde5f33","slug":"uma-bharti-said-she-is-daughter-of-mountain","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं पहाड़ की बेटी, यहां का विकास मेरी जिम्मेदारी : उमा भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं पहाड़ की बेटी, यहां का विकास मेरी जिम्मेदारी : उमा भारती
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुप्तकाशी/अगस्त्यमुनि/ऊखीमठ
Updated Tue, 29 Nov 2016 04:10 PM IST
विज्ञापन
उमा भारती
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मैं पहाड़ की बेटी हूं। यहां का विकास मेरी जिम्मेदारी है। नमामि गंगे से क्षेत्र में चयनित कार्यों को समय में पूरा किया जाएगा। उत्तराखंड के पर्यटन और तीर्थाटन के लिए ठोस कार्य किए जाएंगे। यह उद्गार केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने व्यक्त किए। केंद्रीय मंत्री भाजपा ने परिवर्तन यात्रा के तहत गुप्तकाशी और अगस्त्यमुनि में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले की सराहना करते हुए उमा भारती ने कहा कि कालेधन को खत्म करने के लिए इस तरह का निर्णय आजादी के बाद पहली बार लिया गया है। जो लोग हो-हल्ला कर रहे हैं, उन्हें अपना काला धन ठिकाने लगाने का मौका नहीं मिला, लेकिन वे इस मुहिम को जनता की मुश्किलों से जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज ने कहा कि पहाड़ के सुखद दिन शुरू होने वाले हैं। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के निर्माण को लेकर तैयार किया गया खाका धरातल पर उतरने वाला है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पहाड़ में इलेक्ट्रानिक इंजन से रेल का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए केंद्र सरकार ने एक हजार करोड़ रुपया स्वीकृत कर दिया है। उन्होंने राज्य की हरीश रावत सरकार को जनविरोधी बताते हुए कहा कि विकास के नाम पर सिर्फ कोरी घोषणाएं की गई हैं। जनता का आह्वान कर उन्होंने कहा कि तुम सत्ता बदलो, हम व्यवस्था बदलेंगे।
सभा को गढ़वाल संयोजक महेंद्र भट्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, बलराज पासी, अजेंद्र अजय, युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन लटवाल, दिनेश बगवाड़ी, शंकुतला जगवाण, शैलरानी रावत, आशा नौटियाल, अशोक खत्री, सरला खंडूरी, सीपी भट्ट ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व ऊखीमठ में भाजपाइयों ने ढोल-दमाऊं के साथ रैली निकाली।
हनुमान मंदिर में की पूजा
केंद्रीय मंत्री उमा भारती अगस्त्यमुनि से रुद्रप्रयाग लौटी। इस दौरान उन्होंने मुख्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे विश्राम गृह के लिए रवाना हो गई। वे मंगलवार को यहां परिवर्तन यात्रा के तहत जनसभा को संबोधित करेंगी।