फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ultrasound tests have been closed in Vikasnagar Sub District

Dehradun News: 16 तक रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर, 17 अक्तूबर तक अल्ट्रासाउंड जांच ठप

Tue, 15 Oct 2024 02:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound tests have been closed in Vikasnagar Sub District
I- आए दिन रेडियोलॉजिस्ट जा रहे छुट्टी पर, जांच हो रही प्रभावित
विज्ञापन

I

I- अन्य दिनों में भी केवल 30 लोगों की होती है अल्ट्रासाउंड जांचI

उप जिला अस्पताल विकासनगर में 11 अक्तूबर से अल्ट्रासाउंड जांच बंद पड़ी है। इसमें तीन दिन सार्वजनिक अवकाश था। 14 से 16 तक रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर हैं। 17 अक्तूबर को सार्वजनिक अवकाश के चलते जांच नहीं हो पाएगी। ऐसे में छह दिन तक अल्ट्रासाउंड जांच बाधित रहने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों को निजी केंद्रों पर महंगे शुल्क पर जांच करवानी पड़ रही है।



जौनसार बावर और पछवादून में केवल उप जिला अस्पताल विकासनगर में अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध है। अस्पताल में रोजाना करीब 60 गर्भवती और मरीज अल्ट्रासाउंड जांच के लिए आते हैं। एक दिन में 30 की अल्ट्रासाउंड जांच की जाती है। अन्य 30 को आगे की तिथि दी जाती है। जिन गर्भवतियों और मरीजों को इमरजेंसी होती है वह आसपास के निजी केंद्रों से अल्ट्रासाउंड जांच करवाते हैं। जबकि, जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवतियों की अल्ट्रासाउंड जांच निशुल्क होती है। इधर, रेडियोलॉजिस्ट के आए दिन अवकाश पर जाने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। भुगतान काउंटर से रेडियोलॉजिस्ट के न बैठने की सूचना पर मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्र को ही रुख करना पड़ रहा है। अस्पताल में 18 अक्तूबर को अल्ट्रासाउंड जांच सेवा बहाल हो पाएगी।
विज्ञापन


I
I

Iरेडियोलॉजिस्ट छुट्टी पर हैं। अल्ट्रासाउंड के साथ उसकी रिपोर्ट तैयार करने में भी समय लगता है। ऐसे में केवल 30 जांच ही हो पाती है। 18 अक्तूबर को जांच सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I

Iडॉ. विजय सिंह, सीएमएस, उप जिला अस्पतालI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed