फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ultrasound examination of 87 pregnant women and patients

Dehradun News: 87 के हुए अल्ट्रासाउंड, 90 की हड्डी की जांच

Sat, 02 Sep 2023 12:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound examination of 87 pregnant women and patients
गर्भवती महिलाओं और मरीजों ने डीएम का किया धन्यवाद
विज्ञापन


पहले 120 किमी दूर विकासनगर जाकर अल्ट्रासाउंड करवाती थी महिलाएं
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी में 87 गर्भवती महिलाओं और मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच की गई। वहीं 90 मरीजों ने हड्डी रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में परीक्षण करवाया। पूर्व में अल्ट्रासाउंड के लिए गर्भवती महिलाओं और मरीजों को करीब 120 किलोमीटर दूर विकासनगर जाना पड़ता था।
शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के दूरस्थ गांवों से मरीजों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी पहुंचने का सिलसिला सुबह से शुरू हो गया। सुबह 10 बजे तक काफी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच चुके थे। सुबह 11 बजे रेडियोलॉजिस्ट डॉ. केएस चौहान ने मरीजों के अल्ट्रासाउंड करने शुरू किए। अस्पताल में चार बजे तक 87 गर्भवती महिलाओं और मरीजों के अल्ट्रासाउंड हो चुके थे।
विज्ञापन


वहीं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद राणा की ओपीडी में 90 मरीज पहुंचे। इनमें अधिकांश घुटनों, कुल्हे, कमर दर्द, साइटिका, सर्वाइकल स्पोंडोलाइटिस, पुरानी चोट आदि के मरीज थे। करीब 4.15 बजे रेडियोलॉजिस्ट और हड्डी रोग विशेषज्ञ देहरादून रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



महीने में एक बार ही सही पर अच्छी चिकित्सा जांच सुविधा मिल रही है। पहले अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए विकासनगर और देहरादून जाना पड़ता था। सुविधा शुरू करवाने के लिए ग्रामीण डीएम के आभारी हैं।


- विक्रम सिंह, मरीज


पहले अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं थी। मुझे अपना अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए 160 किलोमीटर दूर देहरादून में जिला अस्पताल जाना पड़ता है। बड़ी परेशानी होती है। अब घर के पास ही अल्ट्रासाउंड हो रहा है। इस सुविधा से काफी राहत मिली है।
- अनीता देवी, गर्भवती महिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed