फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ultrasound examination facility restored after 15 days

Dehradun News: 15 दिन बाद बहाल हुई अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा

Thu, 23 Jan 2025 01:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound examination facility restored after 15 days
उप जिला अस्पताल विकासनगर में करीब 15 दिन बाद अल्ट्रासाउंड जांच शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिली। रेडियोलॉजिस्ट ने बुधवार को 30 गर्भवती और मरीजों की जांच की। 15 दिन से अल्ट्रासाउंड जांच नहीं होने से 400 के करीब नंबर लगा हुआ है। ऐसे में अब भी गर्भवती और मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

पछवादून और जौनसार बावर में फिलहाल उप जिला अस्पताल में नियमित अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध है। हालांकि, तीन फरवरी से सीएचसी साहिया में भी यह सुविधा शुरू हो जाएगी। उप जिला अस्पताल में रोजाना करीब 60 गर्भवती और मरीज अल्ट्रासाउंड जांच के लिए आते है। 30 की जांच होती है। अन्य को आगे की तिथि दी जाती है।
विज्ञापन


उप जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अलिंद पोखरियाल छह जनवरी को 15 दिन के अवकाश पर चले गए थे। वैकल्पिक व्यवस्था न होने से अल्ट्रासाउंड जांच बंद हो गई थी। बुधवार को रेडियोलॉजिस्ट छुट्टी से वापस लौटे तो अल्ट्रासाउंड की सुविधा फिर से बहाल हो गई। उप जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. विजय सिंह ने बताया कि 30 गर्भवती और मरीजों की जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed