फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC withheld result of 14 candidate of workshop instructor recruitment in Suspicion of wrong documents

UKSSSC: कर्मशाला अनुदेशक भर्ती में गलत दस्तावेज का शक, आयोग ने 14 अभ्यर्थियों का परिणाम रोका

Mon, 29 Jan 2024 09:15 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 29 Jan 2024 09:15 PM IST
सार

आयोग ने कर्मशाला अनुदेशक भर्ती को लेकर सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो का संज्ञान लिया है। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि यह भर्ती पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है।

विज्ञापन
UKSSSC withheld result of 14 candidate of workshop instructor recruitment in Suspicion of wrong documents
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कर्मशाला अनुदेशक भर्ती में गलत दस्तावेज की शिकायत मिलने के बाद 14 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन परिणाम रोक दिया है। तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो जांच के बाद अपनी रिपोर्ट देगी। इसके आधार पर ही आयोग आगे की कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन


दरअसल, आयोग ने कर्मशाला अनुदेशक भर्ती को लेकर सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो का संज्ञान लिया है। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि यह भर्ती पूरी पारदर्शिता के साथ की गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में कुछ अभ्यर्थियों के फर्जी प्रमाणपत्र की शिकायत मिली थी तो उसकी जांच के बाद सबको बाहर कर नया परिणाम जारी किया गया था। संशोधित परिणाम पर भी कुछ लोगों ने गंभीर शिकायतें कीं, जिसका संज्ञान लेकर आयोग ने शक के आधार पर 14 अभ्यर्थियों का परिणाम रोक दिया।
विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने बताया कि तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है, जिसमें आयोग के अलावा तकनीकी शिक्षा व उद्योग विभाग के प्रतिनिधि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेज ठीक थे, उनकी चयन संस्तुति संबंधित विभागों को भेज दी गई है। जिन अभ्यर्थियों की जांच चल रही है, उनकी जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: पांच से आठ फरवरी तक होगा विधानसभा सत्र, पेश होगा यूसीसी और आंदोलनकारियों के आरक्षण का विधेयक

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि चयन संस्तुति विभाग को पहुंचने के बाद विभाग भी अपने स्तर से प्रमाणपत्रों की जांच करते हैं। आयोग ने यह भी कहा है कि सभी भर्तियों में शुचिता, पारदर्शिता और निष्पक्षता बरती जा रही है। अभ्यर्थी किसी भ्रामक तथ्य पर विचार न करें। गौरतलब है कि 2022 में विभिन्न भर्तियों के पेपर लीक होने के बाद आयोग का कामकाज अटक गया था। पिछले साल नए सिरे से शुरुआत की गई है।

समूह-ग की तीन भर्तियों के अधियाचन मिले
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को समूह-ग की तीन भर्तियों के अधियाचन भेज दिए हैं। इसमें वैयक्तिक सहायक, कनिष्ठ सहायक, कर्मशाला सहायक शामिल है। आयोग इनका अध्ययन कर रहा है, जल्द ही विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed