फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Released Recruitment for 1778 Group C posts in Uttarakhand know application Details

UKSSSC: युवाओं के लिए सुनहरा मौका...उत्तराखंड में समूह-ग के 1778 पदों निकली भर्ती, जानें आवेदन की डिटेल

Fri, 15 Mar 2024 07:20 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 Mar 2024 07:20 PM IST
सार

UKSSSC Recruitment Latest News: समूह-ग के अंतर्गत उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एलटी शिक्षक भर्ती और वन विकास निगम में वन स्केलर भर्ती के विज्ञापन जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
UKSSSC Released Recruitment for 1778 Group C posts in Uttarakhand know application Details
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से एक दिन पहले ही प्रदेश सरकार ने समूह ग के 1778 पदों पर भर्ती निकाल दी है। राज्य के बेरोजगार युवाओं को भर्ती खुलने का बेताबी से इंतजार था। इसमें एलटी शिक्षक भर्ती के लिए 1544 पद हैं।

विज्ञापन


समूह-ग के अंतर्गत उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एलटी शिक्षक भर्ती और वन विकास निगम में वन स्केलर भर्ती के विज्ञापन जारी कर दिए हैं। वन स्केलर के लिए 18 मार्च और एलटी शिक्षक भर्ती के लिए 22 मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे।

विज्ञापन

एलटी शिक्षक भर्ती : 1544 पदों पर मौका

आयोग के मुताबिक, सहायक अध्यापक (एलटी) कुमाऊं मंडल में 758 और गढ़वाल मंडल में 758 पद मिलाकर कुल 1544 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए संबंधित विषय में 12वीं, ग्रेजुएशन के अलावा बीएड या एलटी डिप्लोमा होना जरूरी है। आवेदकों के लिए आयु सीमा 21 से 42 वर्ष तक रखी गई है। इसके लिए 22 मार्च से 12 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। परीक्षा तिथि आयोग बाद में जारी करेगा।

वन स्केलर भर्ती : 200 पदों पर मौका

आयोग ने वन विकास निगम में वन स्केलर के 200 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 28 वर्ष है। आवेदक का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके लिए 18 मार्च से आठ अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। आयोग परीक्षा तिथि बाद में जारी करेगा।

विज्ञापन

वाहन चालक भर्ती : 34 पदों पर मौका

आयोग ने विभिन्न विभागों में वाहन चालकों के 34 पदों पर भर्ती का विज्ञापन भी जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आयु सीमा 21 से 42 वर्ष तय की गई है। इस भर्ती के लिए 19 मार्च से 09 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 13 से 15 अप्रैल तक आवेदन में त्रुटि सुधार कर सकेंगे। इसकी परीक्षा जून माह में प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed