फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Recruitment calendar for 4855 Group-C posts in Uttarakhand released Know possible exam dates here

UKSSSC: उत्तराखंड में समूह-ग के 4,855 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी, यहां पढ़ें परीक्षा की संभावित तिथियां

Wed, 18 Sep 2024 04:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 18 Sep 2024 04:00 AM IST
सार

UKSSSC Latest News: राज्य आंदोलनकारी आरक्षण के हिसाब से पदों का रोस्टर तय होने के बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षा कैलेंडर जारी किया है।

विज्ञापन
UKSSSC Recruitment calendar for 4855 Group-C posts in Uttarakhand released Know possible exam dates here
UKSSSC Calendar 2024 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य में समूह-ग के 4,855 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें कई विभागों में समूह-ग की 16 भर्तियों की प्रस्तावित परीक्षा तिथियां शामिल की गई हैं। इनमें से तमाम नई भर्तियां निकाली जानी हैं।

विज्ञापन


राज्य आंदोलनकारी आरक्षण के हिसाब से पदों का रोस्टर तय होने के बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। इसमें वन दरोगा, पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड, कनिष्ठ सहायक जैसी बड़ी भर्तियां भी शामिल हैं। नए कैलेंडर के हिसाब से आयोग इस महीने से लेकर अगले साल सितंबर तक ये भर्ती परीक्षाएं कराएगा।
विज्ञापन


आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया, परीक्षा कैलेंडर के हिसाब से भर्तियां कराई जाएंगी। बताया, ये सभी परीक्षा तिथियां संभावित हैं। इनमें परिवर्तन भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


UKSSSC: उत्तराखंड में समूह-ग के 257 पदों पर भर्ती का मौका, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, पढ़ें जरूरी अपडेट

भर्ती का नाम पदों की संख्या प्रस्तावित परीक्षा तिथि
हवलदार प्रशिक्षक 24 21 अक्तूबर
कर्मशाला अनुदेशक 370 25 नवंबर
वैयक्तिक सहायक 257 आठ दिसंबर
वाहन चालक 34 18 दिसंबर
संस्कृति विभाग प्रवक्ता 18 29 दिसंबर
कनिष्ठ सहायक, सींचपाल, राजस्व सहायक 1150 19 जनवरी 2025
पुलिस कांस्टेबल 2000 एक फरवरी 2025 से शारीरिक दक्षता, 15 जून को लिखित परीक्षा
प्राथमिक शिक्षक 21 23 फरवरी 2025
सहायक विकास अधिकारी वर्ग-टू 38 नौ मार्च 2025
लाइब्रेरी साइंस 06 23 मार्च 2025
वन दरोगा भर्ती 200 20 अप्रैल 2025
स्नातक अर्हता के पद 30 25 मई 2025
सहायक लेखाकार 26 06 जुलाई 2025
फॉरेस्ट गार्ड 600 03 अगस्त 2025
वाहन चालक 21 24 अगस्त 2025
विशेष तकनीकी पद 60 01-10 सितंबर 2025

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed