फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Recruitment opportunity for 257 Group-C posts in Uttarakhand 12th pass can apply

UKSSSC: उत्तराखंड में समूह-ग के 257 पदों पर भर्ती का मौका, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, पढ़ें जरूरी अपडेट

Tue, 17 Sep 2024 09:06 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 17 Sep 2024 09:06 PM IST
सार

UKSSSC Latest News: भर्ती से अपर निजी सचिव के तीन, आशुलिपिक के 18 और 216 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए 24 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे।

विज्ञापन
UKSSSC Recruitment opportunity for 257 Group-C posts in Uttarakhand 12th pass can apply
- फोटो : freepik

विस्तार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग के 257 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। कई विभागों में अपर निजी सचिव, वैयक्तिक सहायक और आशुलिपिक कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए यह भर्ती निकाली गई है।

विज्ञापन


आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया, इस भर्ती से अपर निजी सचिव के तीन, आशुलिपिक के 18 और 216 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए 24 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। 14 अक्तूबर अंतिम तिथि है। आवेदन में संशोधन के लिए 18 अक्तूबर से 21 अक्तूबर के बीच का समय दिया जाएगा। इसके बाद परीक्षा की प्रस्तावित तिथि आठ दिसंबर रखी गई है।

विज्ञापन

Uttarakhand: एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की सूची जारी, यहां देखें प्रदेश के उपाध्यक्ष महानगर और सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना होगा शुल्क

परीक्षा के लिए जनरल, ओबीसी को 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 150 रुपये शुल्क देय होगा।

इतनी रखी गई है आयु सीमा

अपर निजी सचिव व आशुलिपिक के पदों के लिए आयु सीमा 21 से 42 वर्ष और ग्रेजुएट होना जरूरी है। वैयक्तिक सहायक के लिए 18 से 42 वर्ष और इंटर पास होना जरूरी है। साथ ही टाइपिंग भी जरूरी है।

विभागों की रिक्तियों के हिसाब से शैक्षिक अर्हता के अलग मानक हैं। विज्ञापन में पदों के हिसाब से पूरी जानकारी दी गई है। सभी पदों के लिए उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी क्षैतिज आरक्षण भी दिया गया है। पदों का आरक्षण विवरण भी विज्ञापन में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed