फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC recruitment 2026 PTCUL, UJVNL announce 78 technician grade-2 posts apply from october 12 Uttarakhand

उत्तराखंड: पिटकुल व यूजेवीएनएल में 78 पदों पर भर्ती का मौका, विज्ञापन जारी, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन

Tue, 06 Oct 2026 11:48 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 06 Oct 2026 11:48 AM IST
सार

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उत्तराखंड में भर्ती का नया अवसर आया है। बिजली क्षेत्र की दो प्रमुख सरकारी कंपनियों में तकनीकी पदों पर आवेदन का रास्ता खुला है।आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को पद के अनुसार शैक्षिक योग्यता, आईटीआई और अनुभव की शर्तें जरूर देखनी होंगी।

विज्ञापन
UKSSSC recruitment 2026 PTCUL, UJVNL announce 78 technician grade-2 posts apply from october 12 Uttarakhand
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) और उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) में समूह-ग के 78 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी हो गया है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इसके लिए 12 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू करेगा।

विज्ञापन

आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, पिटकुल में तकनीशियन ग्रेड-2 (विद्युत) के 37 पदों, यूजेवीएनएल में तकनीशियन ग्रेड-2 (विद्युत) के 16 और तकनीशियन ग्रेड-2 (यांत्रिक) के 25 पदों के लिए ये भर्ती शुरू की जा रही है। 12 अक्तूबर से 25 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 28 से 30 नवंबर तक आवेदन में गलती सुधारने का मौका मिलेगा। अगले साल 14 मार्च को परीक्षा प्रस्तावित की गई है।

विज्ञापन

तकनीशियन ग्रेड-2 (विद्युत) के लिए आवेदक का विज्ञान एवं गणित विषयों के साथ 10वीं पास होने के साथ ही इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई और दो वर्ष का अनुभव जरूरी है। तकनीशियन ग्रेड-2 (यांत्रिक) के लिए आवेदक का विज्ञान व गणित विषयों के साथ 10वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा फिटर ट्रेड में आईटीआई और दो वर्ष का अनुभव प्रमाणपत्र होना जरूरी है। दोनों के लिए ही आवेदक की आयु 18 से 42 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

100 अंकों की होगी भर्ती परीक्षा

इस भर्ती के लिए 100 अंकों की बहुविकल्पीय प्रश्नों की परीक्षा होगी, जिसके लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा। लिखित परीक्षा में जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को कम से कम 45 प्रतिशत और एससी, एसटी अभ्यर्थियों को 35 प्रतिशत अंक लाने अनिवार्य होंगे। जनरल, ओबीसी को 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग अभ्यर्थियों को 150 रुपये शुल्क देना होगा।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड कांग्रेस:  अपनों के संग सफर पर निकले पूर्व सीएम हरीश रावत, यात्रा पूरी करने के बाद जाएंगे दिल्ली

दो भर्ती के एडमिट कार्ड जारी

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सोमवार को सहायक कृषि अधिकारी-1, 3 व चारा सहायक-3 भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए। यह परीक्षा 11 अक्तूबर को सुबह की पाली में होगी। वहीं, कलाकार, मानचित्रकार भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए। यह परीक्षा 11 अक्तूबर को ही द्वितीय पाली में होगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed