{"_id":"62fba04b812f1e503d5c1f87","slug":"uksssc-paper-leak-uttarkashi-engineer-couple-massage-viral-after-arrest-of-hakam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uksssc Paper Leak: हाकम की गिरफ्तारी के बाद अब चर्चाओं में उत्तरकाशी का इंजीनियर दंपती, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uksssc Paper Leak: हाकम की गिरफ्तारी के बाद अब चर्चाओं में उत्तरकाशी का इंजीनियर दंपती, ये है पूरा मामला
Tue, 16 Aug 2022 07:25 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 16 Aug 2022 07:25 PM IST
सार
पिछले साल हुई आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामला उजागर होने के बाद से ही उत्तरकाशी जनपद सुर्खियों में है। वहीं अब सोशल मीडिया पर उत्तरकाशी का एक इंजीनियर दंपती चर्चाओं में है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। एक इंजीनियर दंपती को लेकर सोशल मीडिया में मैसेज वायरल हुआ जिसमें हाकम सिंह के इंजीनियर की पत्नी को सरकारी नौकरी लगवाने और इंजीनियर पति के भी हाकम के साथ मिलकर सरकारी नौकरी दिलवाने के गिरोह में संलिप्त होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
Uksssc Paper Leak: आयोग ने आरएमएस कंपनी से सभी परीक्षाओं के कामकाज छीने, निदेशक तलब
विज्ञापन
पिछले साल हुई आयोग की संयुक्त स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामला उजागर होने के बाद से ही उत्तरकाशी जनपद सुर्खियों में है। वहीं अब सोशल मीडिया पर उत्तरकाशी जनपद का एक इंजीनियर दंपती चर्चाओं में है।
विज्ञापन
इस दंपती को लेकर सोशल मीडिया फेसबुक और व्हाट्स एप पर वायरल हो रहे एक मैसेज में हाकम के इंजीनियर की पत्नी को वर्ष 2016-17 में पंतनगर यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित सहायक इंजीनियर भर्ती में मोटी रकम लेकर भर्ती कराने की बात कही गई है। इंजीनियर पति को भी हाकम के साथ मिलकर कई लोगों को नौकरी लगाने की बात कही गई है। वायरल मैसेज में कहा जा रहा है कि 2021 में हुई यूपीसीएल एई भर्ती परीक्षा में पैसे लेकर नौकरी बांटी गई।
ये है मामला
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्नातक स्तरीय परीक्षा गत वर्ष दिसंबर में कराई थी। इसके बाद से ही लगातार इसमें धांधली की बात सामने आ रही थी। बीती 22 जुलाई को मुख्यमंत्री के निर्देश पर रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। तब इसकी जांच एसटीएफ को सौंपी गई। इसके बाद से ही एसटीएफ कड़ियां जोड़कर पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस मामले में अब तक 18 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
अभी तो वीपीडीओ भर्ती मामले की ही जांच कर रहे हैं। पहले की परीक्षाओं के बारे में तो कुछ नहीं कहा जा सकता। किसी के पास कोई साक्ष्य है जिसका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इस भर्ती से संबंध है तो दे सकता है।
- अजय सिंह, एसएसपी, एसटीएफ देहरादून।