फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Uksssc Paper Leak: STF arrested Bageshwar Government school teacher

Uksssc Paper Leak: बागेश्वर का सरकारी शिक्षक गिरफ्तार, परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को याद कराये थे उत्तर

Sun, 21 Aug 2022 09:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Aug 2022 09:23 PM IST
सार

शिक्षक पर आरोप है कि अपने इलाके और आसपास के छात्रों को इक्ट्ठा कर परीक्षा से एक रात पहले वाहन से धामपुर ले जाकर प्रश्न पत्र व उत्तर याद कराया और फिर वापस परीक्षा केंद्रों पर छोड़ दिया था। 

विज्ञापन
Uksssc Paper Leak: STF arrested Bageshwar Government school teacher
पेपर लीक मामले में सरकारी शिक्षक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने हाकम सिंह के जुड़े एक और सरकारी शिक्षक को बागेश्वर से गिरफ्तार किया है। वह अपने क्षेत्र के अभ्यर्थियों को बिजनौर के धामपुर ले गया था। उनको प्रश्नों के उत्तर याद कराकर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया था। पेपर लीक में यह 22वीं गिरफ्तारी है।

विज्ञापन


Uksssc Paper Leak: एसटीएफ की रडार पर कुमाऊं के दो कारोबारी, मास्टरमाइंड हाकम जैसा है दोनों का काम
विज्ञापन


आयोग ने स्नातक स्तरीय परीक्षा पिछले साल दिसंबर में कराई थी। धांधली की शिकायतों पर बीती 22 जुलाई को मुख्यमंत्री के निर्देश पर रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसकी जांच एसटीएफ को सौंपी गई। इसके बाद से ही एसटीएफ कड़ियां जोड़कर लगातार गिरफ्तारियां कर रही है। रविवार को एसटीएफ ने बागेश्वर के एक सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि चांदी खेत, गनाई चौखुटिया, जिला अल्मोड़ा निवासी आरोपी शिक्षक जगदीश गोस्वामी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मलसूना, कांडा, बागेश्वर में नियुक्त है। वह मुख्य आरोपी हाकम सिंह के संपर्क में था। एसएसपी ने बताया कि अभ्यर्थियों के बयान, इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ के बाद शिक्षक की गिरफ्तारी की गई।

19 अगस्त से ही स्कूल नहीं आया आरोपी शिक्षक

पेपर लीक मामले में गिरफ्तार शिक्षक जगदीश गोस्वामी कांडा तहसील के राजकीय हाईस्कूल मलसूना में चार साल से शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत है। आरोपी बिना अवकाश लिए 19 अगस्त से विद्यालय नहीं आया था। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरस्वती ने बताया कि आरोपी शिक्षक विद्यालय में पीटीआई के पद पर तैनात है। प्रधानाध्यापिका के अनुसार शिक्षक का आचरण विद्यालय में सामान्य था।

स्कूल में उपस्थिति रहती थी। उन्होंने बताया कि शिक्षक 19 अगस्त से विद्यालय नहीं आया है। अवकाश भी नहीं ले रखा है। मालूम हुआहै कि आरोपी शिक्षक ठाटबाट से रहता था। क्षेत्र के लोग शिक्षक के पेपर लीक प्रकरण में संलिप्त होने से सकते में हैं। प्रकरण की कांडा क्षेत्र के साथ ही संपूर्ण जिले में चर्चा है। शिक्षक मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया के चांदीखेत का निवासी बताया जा रहा है। 

पेपर लीक मामले के आरोपी शिक्षक की पुलिस से गिरफ्तारी की रिपोर्ट मिलने के बाद निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शिक्षक की गिरफ्तारी की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।
- गजेंद्र सिंह सौन, सीईओ बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed