{"_id":"68d568d42dc31677cf03229e","slug":"uksssc-paper-case-sit-probe-to-be-conducted-under-supervision-of-retired-justice-bs-verma-order-issued-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UKSSSC Paper Case: सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बीएस वर्मा की निगरानी में होगी एसआईटी जांच, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UKSSSC Paper Case: सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बीएस वर्मा की निगरानी में होगी एसआईटी जांच, आदेश जारी
Thu, 25 Sep 2025 09:40 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 25 Sep 2025 09:40 PM IST
सार
न्यायमूर्ति बीएस वर्मा एसआईटी के माध्यम से की जा रही जांच की बारीकी से निगरानी करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यों पर आधारित हो।
विज्ञापन
पूर्व न्यायाधीश व सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बीएस वर्मा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा मामले में गठित एसआईटी की जांच न्यायिक निगरानी में कराने के लिए प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश व सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बीएस वर्मा को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
सचिव गृह शैलेश बगौली ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। न्यायमूर्ति बीएस वर्मा एसआईटी के माध्यम से की जा रही जांच की बारीकी से निगरानी करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यों पर आधारित हो। उन्हें आवश्यकता अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर शिकायतों व सूचनाओं का संज्ञान लेने और एसआईटी को मार्गदर्शन देने का अधिकार भी प्राप्त होगा।
विज्ञापन
UKSSSC Paper Case: एसआईटी ने जारी किया मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी, यहां साझा कर सकते हैं सूचना
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद शासन ने स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा प्रकरण की जांच के लिए 24 सितंबर को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जया बलोनी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन किया। एसआईटी एक माह के भीतर सरकार को जांच रिपोर्ट सौंपेगी।