फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC issued order regarding LT recruitment there will be a delay of seven days for verification serious case

Uttarakhand: एलटी भर्ती को लेकर आयोग ने जारी किया आदेश, गंभीर मामले में वेरिफिकेशन में मिलेगी सात दिन की मोहलत

Thu, 05 Jan 2023 04:36 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 05 Jan 2023 04:36 PM IST
सार

आयोग ने वेरिफिकेशन के लिए भरा जाने वाला प्रपत्र का फॉर्मेट भी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को सभी प्रमाण पत्रों की दो-दो स्व: प्रमाणित प्रतिलिपि, छह पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाना होगा।

विज्ञापन
UKSSSC issued order regarding LT recruitment there will be a delay of seven days for verification serious case
यूकेएसएससी - फोटो : UKSSSC:

विस्तार

गंभीर मामले में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में सात दिन तक की मोहलत देगा। बाकी सभी उम्मीदवारों के लिए निर्धारित तिथि पर वेरिफिकेशन को उपस्थित होना अनिवार्य है।

विज्ञापन

आयोग ने एलटी भर्ती को क्लीनचिट देने के बाद 29 दिसंबर को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी कर दिया था।

इसके तहत नौ, दस, 11, 12, 13, 16, 17, 18 और 19 जनवरी को आयोग कार्यालय में वेरिफिकेशन होना है। आयोग ने वेरिफिकेशन के लिए भरा जाने वाला प्रपत्र का फॉर्मेट भी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। वेरिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को सभी प्रमाण पत्रों की दो-दो स्व: प्रमाणित प्रतिलिपि, छह पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाना होगा। इसके लिए 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, बीएड, टीईटी की सभी वर्षों की अंक तालिकाएं, प्रमाणपत्र, ग्रेजुएशन की डिग्री, आरक्षण, स्थायी निवास का प्रमाणपत्र की मूल कॉपी साथ लेकर जानी होगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: महिला आरक्षण विधेयक पर फंसा पेच, सरकार और राजभवन की राय अलग-अलग
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के सचिव एसएस रावत के मुताबिक, सभी उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि पर वेरिफिकेशन के लिए अनिवार्य तौर पर आयोग कार्यालय आना होगा। उपस्थित न होने का कोई गंभीर कारण हो तो उस संबंध में अभ्यर्थी को साक्ष्य के साथ वेरिफिकेशन की निर्धारित तिथि के सात दिन के भीतर उपस्थित होना होगा। इसके बाद किसी को भी वेरिफिकेशन का मौका नहीं दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed