फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC forest inspector recruitment More than half absent in Exam Uttarakhand news in hindi

UKSSSC: वन दरोगा भर्ती परीक्षा में आधे से ज्यादा गैरहाजिर, नौ जुलाई को स्नातक स्तरीय परीक्षा प्रस्तावित

Mon, 12 Jun 2023 04:41 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 12 Jun 2023 04:41 PM IST
सार

परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति का प्रतिशत 47.7 रहा। देहरादून में 41 केंद्रों पर 49.53 प्रतिशत, हरिद्वार में 22 केंद्रों पर 50.79 प्रतिशत उपस्थिति रही।

विज्ञापन
UKSSSC forest inspector recruitment More than half absent in Exam Uttarakhand news in hindi
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वन दरोगा भर्ती परीक्षा में आधे से ज्यादा अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। कुल 51,961 में से 24,790 ने ही परीक्षा दी। आयोग के मुताबिक, सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही। पेपर लीक होने के बाद आयोग ने वन दरोगा भर्ती परीक्षा दोबारा कराई है।

विज्ञापन


रविवार को देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर व अल्मोड़ा के 139 केंद्रों पर परीक्षा हुई। परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति का प्रतिशत 47.7 रहा। देहरादून में 41 केंद्रों पर 49.53 प्रतिशत, हरिद्वार में 22 केंद्रों पर 50.79 प्रतिशत उपस्थिति रही।

विज्ञापन

इसी तरह पौड़ी गढ़वाल में 15 केंद्रों पर 41.29 प्रतिशत, उत्तरकाशी में 11 केंद्रों पर 57.88 प्रतिशत, पिथौरागढ़ में पांच केंद्रों पर 48.04 प्रतिशत, नैनीताल में 27 केंद्रों पर 42.44 प्रतिशत, ऊधमसिंह नगर में आठ केंद्रों पर 50.26 प्रतिशत, अल्मोड़ा में 10 केंद्रों पर 43.83 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर अभ्यर्थी की हुई जांच 

खुद अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने जीजीआईसी राजपुर रोड सहित कई केंद्रों का दौरा किया और परीक्षा की व्यवस्थाएं परखीं। इस बाबत आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जिला प्रशासन, शासन की मदद से परीक्षा पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और शुचितापूर्ण तरीके से हुई। किसी भी केंद्र पर किसी तरह की गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं मिली।



ये भी पढ़ें...Kedarnath Avalanche: केदारघाटी के चोराबाड़ी क्षेत्र में फिर हुआ हिमस्खलन, एक सप्ताह में दूसरी घटना आई सामने

बताया कि परीक्षा में बायोमीट्रिक हाजिरी, सीसीटीवी व जैमर्स का भी उपयोग किया गया। पुलिस ने हर अभ्यर्थी को जांच के बाद ही भीतर जाने दिया। अब नौ जुलाई को आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा प्रस्तावित है, जिसकी तैयारी में आयोग जुट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed