फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC: Examination center operator arrested in forest inspector recruitment rigging

UKSSSC: वन दरोगा भर्ती धांधली में परीक्षा केंद्र संचालक गिरफ्तार, अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर कराई थी नकल

Tue, 04 Apr 2023 09:35 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 Apr 2023 09:35 PM IST
सार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 16 जुलाई से 25 जुलाई 2021 तक 31 केंद्रों पर वन दरोगा भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा कराई गई थी। यह परीक्षा 316 पदों के लिए हुई, जिसमें 85 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

विज्ञापन
UKSSSC: Examination center operator arrested in forest inspector recruitment rigging
गिरफ्तारी - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एसटीएफ ने वन दरोगा भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा में हुई धांधली के मामले में परीक्षा केंद्र संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने परीक्षा कराने के लिए कॉलेज की कंप्यूटर लैब को 11 महीने के लिए किराये पर लिया था। इस केंद्र में परीक्षा के लिए शामिल कई अभ्यर्थियों को आरोपी ने पैसे लेकर नकल कराई थी। मामले में अब तक चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

विज्ञापन


एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 16 जुलाई से 25 जुलाई 2021 तक 31 केंद्रों पर वन दरोगा भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा कराई गई थी। यह परीक्षा 316 पदों के लिए हुई, जिसमें 85 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा के लिए टेक्निकल सपोर्ट एनसीईआईटी कंपनी ने दिया था।
विज्ञापन


UKPSC: आयोग ने JE के बाद अब AE भर्ती परीक्षा भी की रद्द, पेपर लीक में शामिल नौ नकलचियों की हुई पुष्टि
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के बाद 620 अभ्यर्थियों को प्राथमिक तौर पर चयनित किया गया। इनका फिजिकल टेस्ट होने के बाद रिजल्ट घोषित करना था, लेकिन आयोग ने इसमें संदेह पाते हुए जांच एसटीएफ से कराने की संस्तुति की थी। इस मामले में साइबर थाना देहरादून में मुकदमा दर्ज किया गया।मामले में एसटीएफ ने लैब टेक्नीशियन समेत तीन लोगों की पहले गिरफ्तारी कर ली थी।

अब मंगलवार को परीक्षा केंद्र स्वामी दर्शनानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी हरिद्वार के संचालक प्रवीण कुमार राणा निवासी देवनगर, जिला सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने बताया, वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। 2020 में उसकी मुलाकात निशांत चौधरी निवासी रमाला बागपत से हुई थी।

पूछताछ के आधार पर हो रही गिरफ्तारी  

उसने और निशांत ने स्वामी दर्शनानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी को 50 रुपये प्रति कंप्यूटर के हिसाब से केवल परीक्षा के लिए 11 महीने के लिए किराये पर लिया था। इसके बाद एनसीईआईटी कंपनी संग प्रवीण कुमार ने एग्रीमेंट कर लिया। यहां पर लैब टेक्नीशियन सचिन के माध्यम से अभ्यर्थियों को नकल कराई गई।

इसके लिए प्रति अभ्यर्थी आठ से 10 लाख रुपये लिए गए थे। परीक्षा कराने के लिए प्रवीण को कंपनी ने भी 1.71 लाख रुपये का भुगतान किया था। आरोपी से पूछताछ के आधार पर अभी और भी लोगों की गिरफ्तारी की जा सकती है।

यूकेएसएसएससी में अब तक 56 गिरफ्तारी

एसटीएफ ने चार मुकदमों की विवेचना पिछले साल शुरू की थी। इनमें स्नातक स्तरीय परीक्षा 2021 की धांधली में अब तक 44, वन दरोगा की परीक्षा में पांच, सचिवालय रक्षक परीक्षा में एक और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी चयन परीक्षा वर्ष 2016 में छह समेत कुल 56 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed