{"_id":"69514ff68539d10e240d257e","slug":"ukrands-demonstration-in-vikasnagar-selaqui-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-127760-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: उक्रांद का विकासनगर-सेलाकुई में प्रदर्शन, सरकार के जलाए पुतले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: उक्रांद का विकासनगर-सेलाकुई में प्रदर्शन, सरकार के जलाए पुतले
विज्ञापन
- अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर/सेलाकुई। अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग के लिए उत्तराखंड क्रांति दल ने विकासनगर और सेलाकुई में प्रदर्शन किया। सरकार का पुतला जलाकर दोषी वीआईपी की गिरफ्तारी की मांग की। विकासनगर में पदाधिकारियों ने कहा कि अंकिता हत्याकांड में जिन भाजपा नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं सबसे पहले उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने सरकार की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए कहा कि जिस सरकार के नेताओं पर लगातार उंगली उठ रही हैं वह न्याय नहीं दे सकती है। प्रदर्शन करने वालों में केंद्रीय सचिव मनोज कंडवाल, भूपेंद्र नेगी, जयकृष्ण सेमवाल, चंदन सिंह सजवाण, मायाराम ममगाईं आदि उपस्थित रहे।
उधर, सेलाकुई में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश की सरकार बढ़ते अपराध को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय में देरी व पहाड़ी क्षेत्रों में आम जनमानस की सुरक्षा की लगातार अनदेखी हो रही है। पार्टी के केंद्रीय संगठन मंत्री प्रकाश भट्ट ने कहा कि पहाड़ की बेटी को न्याय नहीं मिल पाना सरकार की असफलता का प्रमाण है। इसके अलावा पहाड़ों में जंगली जानवरों के आतंक, भूमि कब्जे, बेरोजगारी व लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि आम आदमी की आवाज को दबाने का प्रयास जारी रहा तो बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा। रैली में शामिल कार्यकताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसका पुतला भी जलाया। इस दौरान पछवादून के उपाध्यक्ष जितेंद्र पंवार, सहसपुर ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल नेगी, पीयूष नेगी, विपिन, सुमित राणा, रोहित राणा, नवीन नेगी, आशीष रावत, परेश नौटियाल, अंकित नेगी, अभिजीत रावत, अमन, रणवीर रावत, पंकज भट्ट आदि उपस्थित रहे।