{"_id":"6221c51c46e2797e65465b74","slug":"ukraine-crisis-kamran-waiting-for-flight-in-hungary-soumya-going-from-lavi-to-poland-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ukraine crisis: हंगरी में फ्लाइट का इंतजार कर रहा कामरान, लावी से पोलैंड बॉर्डर की ओर जा रही है सौम्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ukraine crisis: हंगरी में फ्लाइट का इंतजार कर रहा कामरान, लावी से पोलैंड बॉर्डर की ओर जा रही है सौम्या
Fri, 04 Mar 2022 01:38 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:38 PM IST
सार
यूक्रेन में फंसे छात्रों के स्वदेश वापस आने का सिलसिला जारी है जिससे अभिभावकों को राहत मिल रही है। लेकिन अभी भी कुछ बच्चों की वतन वापसी नहीं हुई है। जिस कारण कई अभिभवाकों की चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन
यूक्रेन में जारी जंग के दौरान तबाही का एक मंजर।
- फोटो : ANI FIle Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन में रामनगर के दो विद्यार्थी फंसे हुए हैं। निप्रो में फंसा छात्र कामरान बॉर्डर पार कर हंगरी पहुंच गया है। वह दूतावास में फ्लाइट में अपनी बारी का इंतजार कर रहा है। छात्रा सौम्या यूक्रेन के खारकीव से निकलकर लावी से अब पोलैंड बॉर्डर की ओर जा रही है।
विज्ञापन
रामनगर की फ्रेंड्स गार्डन कालोनी निवासी डॉ. मोहम्मद शमी का छोटा बेटा मोहम्मद कामरान यूक्रेन के निप्रो शहर से निकल गया। पिता डॉ. शमी ने बताया बेटा बुधवार को हंगरी दूतावास पहुंच गया है। दूतावास में उसने टोकन ले लिया है और अब फ्लाइट में अपनी बारी का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: यूक्रेन से 86 नागरिक लौटे, 200 अब भी फंसे, मुख्य सचिव का निर्देश- परिजनों से सीधे संपर्क में रहें अधिकारी
विज्ञापन
दुर्गापुरी निवासी सौम्या दीपक की मां इंदु दीपक ने बताया कि उनकी बेटी भी खारकीव से निकल चुकी है। पहले वह लावी गई। वहां से अपने खर्च पर अब बस से पोलैंड बॉर्डर की ओर जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही वह पोलैंड पहुंच जाएगी।