फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC, Uttarakhand Public Service Commission removed 25 subject experts from the panel for mistakes in question papers

UKPSC: प्रश्नपत्र में गलतियों पर आयोग का बड़ा फैसला, 25 विषय विशेषज्ञों को पैनल से हटाया, ये बदलाव किए

Fri, 24 Jun 2022 09:42 AM IST
dehradun Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 24 Jun 2022 09:42 AM IST
सार

पिछले दिनों उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की कई भर्तियों में प्रश्नों के गलत जवाब या प्रश्न की त्रुटियों की वजह से आयोग को असहज होना पड़ा था। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए विभिन्न विवि के आयोग से जुड़े 25 विषय विशेषज्ञों को मानकों के अनुरूप काम न करने का दोषी पाया है।

विज्ञापन
UKPSC, Uttarakhand Public Service Commission removed 25 subject experts from the panel for mistakes in question papers
UKPSC - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रश्नपत्र में प्रश्नों की गलतियों पर लगाम लगाने के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने अपने पैनल से 25 विषय विशेषज्ञों को हटा दिया है। साथ ही देशभर से 1000 नए विषय विशेषज्ञ जोड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


दरअसल, पिछले दिनों उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की कई भर्तियों में प्रश्नों के गलत जवाब या प्रश्न की त्रुटियों की वजह से आयोग को असहज होना पड़ा था। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए विभिन्न विवि के आयोग से जुड़े 25 विषय विशेषज्ञों को मानकों के अनुरूप काम न करने का दोषी पाया है।
विज्ञापन


इसलिए उन्हें स्थायी तौर पर पैनल से हटा दिया गया है। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक को निर्देश दिए हैं कि महत्वपूर्ण परीक्षाओं जैसे पीसीएस, लोवर पीसीएस, स्टेट इंजीनियरिंग परीक्षा, जूनियर इंजीनियर परीक्षा, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में आगामी परीक्षाओं और इंटरव्यू के लिए विषय विशेषज्ञों के उच्च मानदंड को बनाए रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...ख्वाबों का कत्ल: 12 की उम्र में दो शादियां, दूसरा दूल्हा 36 साल का, मां की घिनौनी करतूत से कोख शर्मसार

इसके लिए देश के श्रेष्ठ संस्थानों से अनुभवी विषय विशेषज्ञों को ही पैनल में शामिल किया जाए। इसके लिए आयोग की ओर से देश के नामी विश्वविद्यालयों को ऑनलाइन लिंक उपलब्ध कराया जा रहा है। ऑनलाइन सॉफ्टवेयर का निर्माण शुरू कर दिया गया है।

इसी कड़ी में आयोग के पास 100 विषय विशेषज्ञों की सिफारिश आई है और करीब 350 के बायोडाटा का विश्लेषण किया जा रहा है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने पैनल का विस्तार करते हुए इसमें 1000 विषय विशेषज्ञों को शामिल करने का लक्ष्य तय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed